ABC News: कटड़ा में भारी बारिश के चलते माता श्री वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास मंगलवार को भूस्खलन हुआ है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य घायल हो गए हैं.
Jai Mata Di
— Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board (@OfficialSMVDSB) August 26, 2025
In an unfortunate incident of landslide at Adhkwari, 5 people have lost their lives and 14 others have been injured.
Rescue operations underway.#VaishnoDevi #YatraUpdate
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए भूस्खलन होने की जानकारी साझा की है. भूस्खलन के बाद बड़े स्तर पर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है. रियासी पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ अलर्ट मोड पर हैं. लगातार भारी बारिश के कारण मंगलवार दोपहर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर भूस्खलन हो गया. अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई. अधिकारियों ने बताया कि अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है, दोपहर करीब 3 बजे भूस्खलन हुआ था. यह आपदा पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीटर के घुमावदार रास्ते के लगभग आधे रास्ते पर आई.
हिमकोटी ट्रेक मार्ग पर यात्रा सुबह से ही स्थगित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमकोटी ट्रेक मार्ग पर यात्रा सुबह से ही स्थगित कर दी गई थी, लेकिन दोपहर 1.30 बजे तक पुराने मार्ग पर यात्रा जारी थी, जिसके बाद अधिकारियों ने मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अगले आदेश तक इसे भी स्थगित करने का निर्णय लिया.

