ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. जन्माष्टमी के एक इवेंट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने मुंबई के घाटकोपर में हुए एक दही हांडी इवेंट नजर आईं. मटकी तोड़ते वक्त एक्ट्रेस ने जोर से ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया. इसके बाद से ही एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है. इसको लेकर अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.
बता दें कि जाह्नवी कपूर जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आने वाली हैं. उनकी ये फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होगी. हाल ही में एक्ट्रेस का जन्माष्टमी का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसे लेकर लोग उन्हें खूब ट्रोल करते नजर आ रहे हैं. कई यूजर्स ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि जाह्नवी ने शायद स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को गड़बड़ कर दिया.

ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इवेंट पूरा वीडियो शेयर किया और बताया कि बीजेपी विधायक राम कदम पहले कहते हैं. ‘बोलो भारत माता की जय’, जिसके बाद एक्ट्रेस भी नारा लगाती हैं और मटकी फोड़ती हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जस्ट फॉर कॉन्टेक्स्ट फुल वीडियो lol… उनके बोलने के बाद नहीं बोलती तो प्रॉब्लम, और बोलूं तो वीडियो काट के मीम बना देते हैं. वैसे सिर्फ जन्माष्टमी पर नहीं, रोज बोलूंगी भारत माता की जय.’ बता दें कि एक्ट्रेस का वीडियो वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स ने जाह्नवी को जमकर ट्रोल किया था. कई यूजर्स ने कहा कि जाह्नवी ने फेस्टिवल गड़बड़ कर दिया.

