ABC News: कानपुर में टूटी सड़कों का दंश झेल रहे राहगीरों का गुस्सा अब दिखाई देने लगा है. ऐसा ही एक वाक्य बर्रा के राम गोपाल चौराहे के पास दिखाई दिया. यहां पर साईकिल से अपनी बेटी के साथ आ रहा एक शख्स जब जलभराव में डूबी क्षतिग्रस्त सड़क पर गिर गया. तो उसने वहीं पर चटाई और तकिया लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से यह सड़क खराब पड़ी है लेकिन कोई भी अधिकारी यहां पर ध्यान नहीं दे रहा है.
दरअसल, बर्रा आठ से आनंद साउथ सिटी जाने वाला रास्ता इतना खराब हो गया है कि लोग इसको लेकर परेशान हैं. बर्रा विश्व बैंक आई ब्लॉक निवासी शीलू दुबे ने बताया कि उनकी बेटी अनन्या कक्षा चार में पढ़ती है और रोजाना इसी खराब रास्ते से होकर जाना मजबूरी है. इसी दौरान जब वह अपनी बेटी को छोड़ने स्कूल जा रहे थे, तो अनन्या कीचड़ में फिसल कर गिर गई. इससे नाराज होकर शीलू दुबे ने ऐसा तरीका अपनाया जो रविवार को सोशल मीडिया पर छाया रहा. विरोध स्वरूप शीलू दुबे जलभराव में डूबी क्षतिग्रस्त में चटाई और तकिया डालकर ले गए. उनका आरोप है कि इसको लेकर हर स्तर पर शिकायत की गई लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की. रविवार को जब सोशल मीडिया पर शीलू दुबे के इस प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ, तो राष्ट्रीय स्तर पर यह मुद्दा छा गया. स्वयं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसको लेकर टिप्पणी की. हालांकि, बाद में लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी और गिट्टी आदि मंगाकर सड़क को समतल कराने का काम भी शुरू कर दिया. इससे पहले पार्षद अर्पित यादव भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और सड़क के गड्ढो पर धान रोपाई कर अपना विरोध जाहिर किया.

