ABC News: कानपुर में भाऊपुर रेलवे स्टेशन के आउटर के पास एक हादसा हो गया, जिसमें जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए. राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.

हादसे में इंजन से छठवां और सातवां कोच बेपटरी हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लिया. इस दौरान सबसे पहले मेडिकल वैन को मौके पर भेजा गया था, लेकिन जनहानि न होने के कारण उसे रोक दिया गया. फिलहाल, ट्रैक को खाली करने और व्यवस्थाओं को बहाल करने के लिए एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेन को पनकी स्टेशन पर ही रोक दिया गया था.

यात्रियों में मची अफरातफरी
हादसे के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में अफरातफरी मच गई. कुछ यात्री तो ट्रेन रूकने के साथ नीचे कूदने लगे. इस दौरान एक दूसरे की मदद कर यात्रियों ने सभी को नीचे उतारा. रेलवे अधिकारियों का कहना था कि भाऊपुर स्टेशन में लूप लाइन में होने की वजह से ट्रेन की गति धीमी थी. हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है

