ABC News: रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग एक्टिव मोड पर आ चुका है. त्योहार के दौरान मिलावटखोर अपने उद्देश्य में सफल न होने पाएं, इसको लेकर बाजारों में जाकर दुकानेां में जांच की जा रही है. इसी कड़ी में गुरूवार को विभाग की पांच टीमों ने खाद्य पदार्थों के 57 नमूने जांच के लिए एकत्रित किए. इसके अलावा 5.67 लाख कीमत के खाद्य पदार्थ भी सीज कराए.

जिन 57 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए गए हैं, उसमें बूंदी लड्डू, बेसन, पेड़ा, खोया, छेना मिठाई, मिश्रित दूध, पनीर और बर्फी आदि शामिल हैं. खाद्य विभाग के अफसरों ने बताया कि इन नमूनों को लोकमन मोहाल, शास्त्री नगर, अम्बेडकर नगर, लक्ष्मण पार्क, गांधी नगर, बारादेवी चौराहा, ब्रह्मनगर, किदवईनगर, बेकनगंज, सजेती से एकत्र किया गया है. इन सभा नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है. जांच रिपोर्ट में अगर नमूने फेल होते हैं तो उसी अनुसार एक्शन लिया जाएगा. वहीं, पनकी रोड कल्याणपुर में एक दुकान में छापेमारी के दौरान 10 किलो खोवा, 10 किलो बर्फी और 400 सफेद रसगुल्ले संदेहास्पद लगे, जिस पर विभागीय अधिकारियों की टीम ने उसे नष्ट कराया. जबकि नौबस्ता में एक मिठाई की दुकान में गंदगी के बीच मिठाई बन रही थी, जिस पर सभी खाद्य पदार्थ सीज कर निर्माण कार्य को तुरंत बंद करा दिया गया.

इन खाद्य पदार्थों को कराया नष्ट
खाद्य सामग्री मात्रा अनुमानित मूल्य
मलाई बर्फी 800 किग्रा ₹2,40,000/-
प्योर मिल्क केक 950 किग्रा ₹2,85,000/-
लिक्विड ग्लूकोज 400 किग्रा ₹18,000/-
नैना ब्रांड मिठाई 80 किग्रा ₹24,000/-
कुल सीज मात्रा: 2230 किग्रा अनुमानित मूल्य: ₹5,67,000/-

