ABC News: कानपुर में जलभराव की वजह से युवक की डूबकर मौत हो गई. यहां पर वीआईपी रोड पर महात्मा गांधी इंटर कालेज वाली गली में 4 फीट गहरे गड्ढे में जलभराव के दौरान देर रात युवक की पानी में डूबकर मौत हो गई. इस घटना ने एक बार फिर जिम्मेदार अफसरों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
बताया जा रहा है कि युवक की मौत की जानकारी पर आनन फानन में मौत के उस गड्ढे को बंद करा दिया गया है. बताया जा रहा है कि कोहना थानाक्षेत्र के रानी का बगीचा मोहल्ले में रहने वाला रजत एक दिन पहले मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था.
रात में वापस आते समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गइर् तो रजत बारिश से बचने के लिए मजार के सामने वाली गली मेें भाग कर आने लगा.इसी दौरान यहां पर बने गड्ढे में फिसलकर वह बेहोश हो गया. गड्ढे में उसे डूबा देखकर लोगों ने बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी.
इसके बाद मौके पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस उसे हैलट अस्पताल लेकर गई. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत के बाद उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया.

