ABC News: स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 में कानपुर नगर निगम ने पांच स्थानों की प्रगति हासिल की है. 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों मेें कानपुर को इस बार देश में 13वीें रैंक मिली है. 2023 के हिसाब से देखा जाए तो कानपुर नगर निगम ने अपनी रैकिंग में पांच पायदान का सुधार किया है.

आपको बता दें कि मिनिस्ट्री आफ हाउसिंग एंड अरबन अफेयर्स की रैकिंग में साफ सफाई, निजी से लेकर सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, खुले में शौच मुक्त की स्थिति, कूड़ा उठान, कूड़ा निस्तारण, शहर में विकास कार्यों, सीवरेज सिस्टम व जलापूर्ति व्यवस्था के बाबत केंद्रीय टीम ने शहरवासियों से राय ली गई थी. इसी के आधार अंक तय कर रैकिंग प्रदान की जाती है. नगर निगम के पिछड़ने के पीछे एक वजह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को भी बताया जा रहा है. कानपुर में अभी भी सभी जगह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो पा रहा है. बताया जा रहा है कि 110 वार्डों में अभी तक नगर निगम का दावा 80 फीसद कूड़ा उठाया जा रहा है. वहीं, वर्षों से बंद कूड़ा निस्तारण प्लांट जनवरी 2020 में नगर निगम ने अपने संसाधनों से चालू कराया. यहां पर इस वक्त खाद व आरडीएफ बन रही है. इसके अलावा स्मार्ट सिटी मिशन से शहर में छह आधुनिक कू़ड़ा ट्रांसफार स्टेशनों का निर्माण कराया गया है.

नगर निगम को ऐसे मिले अंक
घर-घर कचरा संग्रहण में: 96%
स्रोत पर कचरा पृथक्करण में: 79%
कचरा उत्पादन बनाम प्रसंस्करण में: 100%
डंपसाइट उपचार में: 95%
रिहायशी इलाकों की सफाई: 100%
बाजार क्षेत्रों की सफाई: 100%
जल निकायों की सफाई: 100%
सार्वजनिक शौचालयों की सफाई: 87%

