ABC News: कानपुर में लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी आरओ और एआरअेा की परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित करायी जाएगी. इस परीक्षा में कानपुर में 139 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, जहां पर 65 हजार 280 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे.
इसकी तैयारियों को लेकर बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में बैठक हुई. जिसमें एडीएम फाईनेंस विवेक चतुर्वेदी, एडीसीपी महेश कुमार समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए. बैठक में बताया गया कि इस बार हर परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी.
सुबह साढ़े नौ से साढ़े 12 बजे तक चलने वाली परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन कराया जाएगा. इसके लिए परीक्षा केंद्रों में व्यापक स्तर पर पुलिस की तैनाती भी रहेगी.
परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट से लेकर केंद्र व्यवस्थापक आदि की तैनात रहेंगे, जिससे कि किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

