ABC News: इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए मुश्किल माना जा रहा था. दौरे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. चयनकर्ताओं ने युवा शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान बनाने का फैसला लिया. इस खिलाड़ी ने लगातार दोनों ही मुकाबले में सेंचुरी जमाकर अपना दम दिखाया. लीड्स में शतक जमाने के बाद बर्मिंघम में अपने टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी खेल डाली.

भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने अब तक इंग्लैंड के दौरे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है. लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में सेंचुरी ठोकी और अब दूसरे मुकाबले में खेलते हुए पहली पारी में अपने टेस्ट करियर का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला. पहले दिन टॉस हारने के बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उसकी शुरुआत बेहद खराब हुई. 15 रन पर पहला विकेट गिरा और फिर 95 रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया.शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में सेंचुरी ठोकने के बाद अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए नया कारनामा कर दिखाया. टेस्ट मैच में अब तक कभी इस खिलाड़ी ने 150 रन नहीं बनाए थे उनका सर्वाधिक स्कोर 147 रन का था. मैच के दूसरे दिन पहले सेशन में शुभमन गिल ने टेस्ट में अपना बेस्ट स्कोर बनाया.

इसी के साथ वो भारत की तरफ से 150 रन बनाने वाले दूसरे कप्तान बने. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 में मैनचेस्टर में 179 रन की पारी खेली थी. इंग्लैंड के खिलाफ भारत बर्मिंघम टेस्ट के पहले दिन मुश्किल में था और शुभमन गिल ने तीन बड़ी साझेदारी कर मैच में टीम को वापसी कराई. यशस्वी जायसवाल के साथ कप्तान ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े जबकि ऋषभ पंत के साथ 47 रन की साझेदारी निभाई. रवींद्र जडेजा के साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए 203 रन जोड़ टीम को 400 रन के पार पहुंचाया.वहीं, 150 का आंकड़ा छूते ही उन्होंने दो बड़े कारनामे अपने खाते में जमा कर लिए. गिल 150 के आंकड़े के साथ ही गिल इंग्लैंड की जमीं पर 150 या इससे ऊपर का स्कोर बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान बन गए. गिल से पहले यह कारनामा पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 1990 में किया था. बहरहाल, अब देखने की बात होगी कि गिल इंग्लैंड की धरती पर दोहरा शतक जड़ने वाले कप्तान बन पाते हैं या नहीं. पहले दिन बुधवार को 114 रनों पर नाबाद दूसरे दिन गिल ने शुरुआती दिन की एप्रोच को ही वरीयता देते हुए धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया. और इसी के साथ ही गिल 26 साल की उम्र से पहले दो बार 150 या इससे ऊपर का स्कोर बनाने वाले सिर्फ तीसरे कप्तान बन गए. गिल से पहले पहले यह कारनामा पूर्व कप्तान एमके पटौदी ने दो बार, जबकि सचिन तेंदुलकर ने एक बार किया है.अब जबकि गिल 25 साल के हैं, तो उनके पास पटौदी से आगे निकलने के कई मौके हैं. और जैसी प्रचंड फॉर्म में गिल चल रहे हैं, वह निश्चित रूप से आगे निकल जाएंगे.

