ABC News: कानपुर में गंगा के जलस्तर मेें एक बार फिर से बढ़त दर्ज होने लगी है. हालांकि, यह अभी चेतावनी बिंदु से करीब सवा दो मीटर नीचे है लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर के बाद प्रशासन लगातार इस पर निगाह रख रहा है. रविवार को गंगा बैराज की अपस्ट्रीम पर जलस्तर 113 मीटर और डाउन स्ट्रीम पर 112.210 मीटर दर्ज किया गया.
जबकि शुक्लागंज की तरफ यही जलस्तर 110.710 मीटर पर दर्ज किया गया. पहाड़ों पर हो रही बारिश के अलावा हरिद्वार और नरोरा से भी लगातार पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है. इसके अलावा रामगंगा और काली नदी जैसी सहायक नदियां भी जलस्तर बढ़ाने में अपनी बड़ी भूमिका निभा रही हैं. रविवार को हरिद्वार से 77 हजार 692 क्यूसेक, नरोरा से 62 हजार 053 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया. जबकि बैराज से एक लाख छह हजार 424 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया., गंगा बैराज से पानी के लगातार डिस्चार्ज से अटल घाट की कई सीढ़ियां और रेलिंग तक पानी आ गया है. इसी तरह भैरोघाट की सीढ़ियों तक गंगा का पानी आ गया है. लगातार जलस्तर मेें बढ़त को देखते हुए तटवर्ती गांवों में भी निगाह रखी जा रही है.

