ABC News: करौली शंकर महादेव धाम में धूमधाम से आषाढ़ पूर्णिमा उत्सव को मनाया गया. यहां पर पूर्ण गुरू करौली शंकर जी के सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत हुई.

आषाढ़ पूर्णिमा को गुरू पूर्णिमा का भी उत्सव मनाया जाता है. इस अवसर पर गुरू के सानिध्य में यहां पर कई कार्यक्रम भी हुए. इस दौरान, करौली शंकर महादेव धाम में पंचमहाभूत शुद्धि सिद्धि हवन एवं मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

हवन में करौली शंकर जी ने आहूतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की. यहां पर बताया गया कि गुरू के सानिध्य में आत्म साक्षात्कार और गुरू की संपूर्णता से स्वयं को प्रकाशित करने का प्रतीक है.

गुरू के जयघोष के बीच यहां पर आए भक्तों ने विभिन्न अनुष्ठान में अपनी भागीदारी दर्ज करायी.

बताया गया कि गुरू पूर्णिमा पर करौली शंकर महादेव धाम से तीन दिवसीस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

यही नहीं, करौली शंकर जी इस गुरू पूर्णिमा को पर्यावरण के प्रति समर्पित वर्ष के रूप में मनाया है.

यहां पर करौली शंकर गुरू जी के सानिध्य में पृथ्वी को हरा भरा रखने और उसे पुर्नजीवित करने का संकल्प लिया. आश्रम में पहुंचे भक्तों ने प्रकृति को संरक्षित करने के लिए अपने द्वारा पांच-पांच पौधे लगाने का संकल्प लिया.बताया गया कि पिछले एक सप्ताह से गुरु दीक्षा प्राप्त भक्तगणो के आने का तांता लगा हुआ है. भारत ही नहीं विश्व में जहां जहां भी करौली शंकर महादेव गुरुजी के दीक्षा प्राप्त शिष्य हैं, वे अपने गुरु का पूजन कर आशिर्वाद लेने आश्रम में आए हैं. इसके अलावा, कई देशों से भक्त पहले से ही करौली धाम में पहुंच चुके हैं. तीन दिवसीय चलने वाला गुरु पूर्णिमा महोत्सव में आश्रम में कई कार्यक्रम रखे गए है. जिसमें भजन संध्या, हवन अनुष्ठान, ध्यान और प्रवचन आदि के कार्यक्रम चलते रहते हैं. गुरुपूर्णिमा के अवसर पर तकरीबन हजारों भक्तों ने गुरु दर्शन किया. साथ ही कई प्रदेशों के भक्तो ने अपने अपने प्रदेशों की संस्कृति के हिसाब से अपने गुरु का पूजन किया. कई प्रदेशों के शंकर सेना अध्यक्ष भी कार्यक्रम में पहुंचे और गुरूजी का आशीर्वाद प्राप्त किया.

