ABC News: बिधनू थानाक्षेत्र में रमईपुर के मजरे घाटूखेड़ा गांव में दूध व्यापारी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि दूध व्यापारी रात में पशु बाड़े में सोने के लिए गया हुआ था. मृतक की पहचान घाटूखेडा निवासी अवनीश यादव उर्फ काकुन के रूप में हुई है.
परिजनों ने बताया कि अवनीश दूध का व्यापार करता था. रविवार रात अवनीश घर के सामने खाली प्लॉट में बने पशु बाड़े में सोने गया था. सोमवार सुबह उसका खून से लथपथ शव मिला तो परिजनों के होश उड़ गए. अवनीश की गर्दन पर धारदार हथियार से कई बार वार कर उसकी हत्या की गई थी. सूचना पर पुलिस फोर्स के पहुंचे एडीसीपी, एसीपी घाटमपुर ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की. अवनीश की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों के अनुसार बड़ा भाई मनीष बीते दो दिन पहले मामा के घर किशुनपुर गया हुआ था, जिसके चलते अवनीश दो दिनों से पशुबाड़े में सो रहा था. पुलिस का कहना है कि घटना के सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है.

