ABC News: बिधनू थानाक्षेत्र में कानपुर हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां पर तेज रफ्तार ट्रक से बाइक सवार युवक को रौंद दिया. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई.

घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि मृतक युवक घर से किसी काम के लिए जा रहा था. बिधनू थानाक्षेत्र के ओरियारा गांव के पास ट्रक ने पहले उसकी बाइक को टक्कर मारी फिर भागने के प्रयास में उससे रौंदता हुआ निकल गया. हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया.
जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

