ABC News: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग तलाक के बाद इन्फ्लुएंसर और डांसर धनश्री वर्मा अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. कभी अपनी फोटोज तो कभी वीडियोज के जरिए अक्सर वह सुर्खियों में आ जाती हैं. इसी बीच धनश्री ने एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन इन फोटोज में यूजर्स ने कुछ ऐसा देखा जिसके बाद वह न सिर्फ हैरान हैं, बल्कि उनके मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि, इन्फ्लुएंसर की पिक्चर्स में यूजर्स ने ऐसा क्या देखा कि वह हैरान हो गए.
दरअसल, इन्फ्लुएंसर और डांसर धनश्री वर्मा ने हाल ही में अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में वह साड़ी पहने बेहद रॉयल लुक में नजर आ रही हैं. उनका ये लुक काफी विंटेज वाइब्ज वाला है, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘विंटेज वाइब्स और नया मूड.’ लेकिन इन तस्वीरों में लोगों का ध्यान एक ऐसी चीज पर अटक गया, जिसे लेकर वह उनसे सवाल करने लगे. धनश्री इस रॉयल साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, लेकिन इन फोटोज में उनकी मांग में सूंदर देख यूजर्स शॉक्ड रह गए. जहां धनाश्री की फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इन्फ्लुएंसर की मांग में सिंदूर देख उनसे सवाल कर रहे हैं, कि आखिर तलाक के बाद उन्होंने किसके नाम का सिंदूर लगया है. धनश्री की ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे. एक यूजर ने लिखा, ‘माथे पर सिंदूर किसके नाम का है चहल से तो तलाक हो गया है.’ दूसरे ने लिखा, ‘किसके नाम का सिंदूर है.’ एक ने तो यह तक कह दिया कि, ‘बिन चहल ये सौंदर्य अधूरा सा लग रहा है एक दिन एहसास होगा तुम्हे.’ ऐसे ही तमाम कमेंट्स धनश्री के इस पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं.

धनश्री वर्मा की मांग में सिंदूर देखकर लोग तरह-तरह के सवाल इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि धनश्री वर्मा की शादी भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से साल 2020 में हुई थी, लेकिन मार्च 2025 में दोनों ने आपसी सहमति से आधिकारिक तलाक की पुष्टि की. ऐसे में अब धनश्री की मांग में सिंदूर दिखने से लोग पूछ रहे हैं कि, क्या उन्होंने दूसरी शादी रचा ली है? कोरियोग्राफर और डांसर धनाश्री वर्मा को अभी तक इंफ्लुएंसर और डांसर के तौर पर जाना जाता था, लेकिन वह जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘आकाशम दाती वास्तव’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, जिसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म एक डांस बेस्ड मूवी है.

फोटोशूट के लिए धनश्री ने लिया था ब्राइडल लुक
अगर आप भी ये तस्वीरें देखकर सोच रहे हैं कि धनश्री ने शादी कर ली है. तो नहीं ऐसा नहीं है. दरअसल एक्ट्रेस की ये तस्वीरें एक फोटोशूट की है. जिसके लिए उन्होंने ब्राइडल लुक लिया था. इस फोटो शूट के लिए ही एक्ट्रेस ने मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहना है. फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि, ‘विटेंज वाइब, मॉर्डन मूड..’ बावजूद इसके कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल करते दिखे.

