ABC News: लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव को लेकर मंगलवार को वोटिंग होगी. इसको लेकर डीएवी कॉलेज में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पहली बार मतदान के दौरान अधिवक्ताओं को पोलिंग बूथ में अधिवक्ताओं को मोबाइल नहीं ले जाने दिया जाएगा. मतदान केवल क्यूआर कोड की हार्ड कॉपी से ही मान्य किया गया है.
गौरतलब हो कि अध्यक्ष- महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए इस बार 74 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सात हजार 765 मतदाता करेंगे. वोटिंग के दिन डीएवी कॉलेज की तरफ वाहन नहीं जा पाएंगे. इसको लेकर ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने रूट डायवर्जन भी लागू किया है.
लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं. वोटिंग के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं. इसके अलावा मतदान स्थल से लेकर गेट तक 98 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. वोटिंग केवल क्यूआर कोड की पर्ची से मान्य है, जिससे मतदान की गोपनीयता बरकरार रह सके. मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी काफी सख्त रहेगी.

