ABC News: कानपुर में जाम और पार्किंग की समस्या से निपटने को लेकर अफसरों ने मंथन शुरू कर दिया है. इसी को लेकर नगर निगम में विभिन्न विभागों के अफसरों की बैठक हुई. नगर आयुक्त सुधीर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, केडीए सचिव अभय पांडेय आदि शामिल हुए.
नगर आयुक्त ने बताश कि शासन ने जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पॉलिसी जारी की है. इसके तहत कानपुर में 65 स्थान चिंह्ति किए गए हैं, जो या तो सड़क किनारे हैं या जहां पर जगह खाली पड़ी है.
इन स्थानों पर नगर निगम अन्य विभागों के साथ मिलकर पार्किंग का निर्माण कराएगा और यहां पर जो वाहन खड़े होंगे, उनसे प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क वसूला जाएगा. इसके अलावा, इधर उधर खड़े होने वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन की भी कार्रवाई होगी.

