ABC News: जाजमऊ थानाक्षेत्र के वाजिदपुर स्थित जल निगम कॉलोनी में एक 13 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. किशोर की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है.

बताया जा रहा है कि मूलरूप से इटावा के रहने वाले अरविंद के रहने वाले जाजमऊ स्थित जल निगम में संविदाकर्मी है. उनके परिवार में बेटा गोलू, बेटी रश्मि और रानी हैं. बुधवार दोपहर उनकी दोनों बेटियां मंदिर में पूजा करने गई थी. आधे घंटे बाद जब वह घर लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. जब काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पिता को इसकी जानकारी दी. मौके पर आए पिता ने जाली से झांककर देखा तो गोलू का शव फंदे पर लटका हुआ पाया. इसके बाद सूचना पाकर मौके पर जाजमऊ पुलिस भी पहुंची और किशोर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. किशोर ने आत्महत्या किस वजह से की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं, पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.

