ABC News: कानपुर में मोंथा चक्रवात के असर की वजह से सुबह से हो रही बारिश ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया. देर रात से रूक-रूककर हो रही रिमझिम बारिश ने ठंड के तेवरों को भी बढ़ा दिया है.
बारिश की वजह से सुबह से सड़कों पर वही लोग दिखाई दिए, जिन्हें जरूरी काम था. वहीं, पार्कों में मॉर्निंग वॉर्कर्स की संख्या भी काफी कम दिखाई दी. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मोंथा चक्रवात और अरब सागर में बन रहे एक और साईक्लोन की वजह से यह बारिश देखी जा रही है.
उनका कहना है कि दोनों ही चक्रवात कनेक्ट हो रहे हैं, जिसकी वजह से मौसम के ऐसे तेवर हैं. मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कल दोपहर तक बूंदाबांदी का अनुमान है.
इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है, हालांकि, बीच बीच में आसमान में बादल आ सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती है.

