ABC News: कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 30 रनों से शिकस्त दी है. तीन दिनों में खत्म हुए इस टेस्ट मैच में पहली पारी मेें पिछड़ने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट टीम को न केवल हराया बल्कि दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. गौरतलब हो कि भारतीय टीम ने पहली पारी में 30 रनों की बढ़त ली थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजों के दम पर वापसी की और टीम इंडिया को उसके ही घर में हरा दिया. दूसरी भारत मेें लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम में 93 रनों पर ही सिमट गई. अफ्रीका के लिए स्पिनर हार्मर ने इस मुकाबले में कुल 8 विकेट चटकाए.

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रन पर ऑलआउट हुई थी और उसने 123 रनों की बढ़त लेकर भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था. भारत की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही और टीम दूसरे ही सत्र में 93 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए सबसे ज्यादा रन वाशिंगटन सुंदर ने बनाए जो 31 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर पटेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने केशव महाराज पर लगातार चौके-छक्के लगाकर भारत को जीत दिलाने की कोशिश भी की, लेकिन खराब शॉट खेलकर वह पवेलियन लौट गए और फिर केशव ने मोहम्मद सिराज को आउट कर भारत की पारी ढेर कर दी.

भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं करने उतरे. भारत के लिए वाशिंगटन और अक्षर के अलावा रवींद्र जडेजा ने 18, ध्रुव जुरेल ने 13, ऋषभ पंत ने 2, केएल राहुल ने 1 और कुलदीप यादव ने 1 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना नाबाद लौटे. दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने चार विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए. वहीं, एडेन मार्करम को एक विकेट मिला.

