ABC News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग एसआईआर का विरोध कर रहे हैं, जनता उन्हें 2027 में सबक सिखा देगी. उन्होंने कहा कि अगर कोई घुसपैठिया मतदाता सूची में किसी तरह अपना नाम शामिल कराने में सफल हो गया है तो उसका नाम बाहर करके, हमारे 18 वर्ष के नए मतदाता का नाम अगर उसमें शामिल किया जाता है तो यह अच्छा है.
एमएलसी अरूण पाठक के साकेतनगर स्थित घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से अभियान में लगी हुई है. कुछ लोग अनावश्यक रूप से माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं.

जमीयत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद असद मदनी के बयान पर उन्होंने कहा कि उनकी दुकान हमेशा चलती रहेगी, ऐसा नहीं है. वंदे मातरम राष्ट्रीय महामंत्र है और इसके उच्चारण मात्र से एक अलग ऊर्जा मिलती है. इसकी गूंज से ही अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए थे और हमारे तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने इसमें अपना योगदान दिया है.

