ABC News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु और ‘द फैमिली मैन’ फेम डायरेक्टर राज निदिमोरू अब ऑफीशियली एक-दूसरे के हो चुके हैं. दोनों ने सोमवार सुबह तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन के लिंग भैरवी मंदिर में बेहद सादगी और प्राइवेट तरीके से शादी की. कपल ने अपनी वेडिंग की पहली झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है.

लंबे समय से इन दोनों की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन फैंस को कन्फर्मेशन का इंतजार था. आखिरकार सामंथा ने अपनी पोस्ट में सिर्फ शादी की तारीख 01.12.2025 लिखकर सबकुछ साफ कर दिया. शेयर की गई तस्वीरों में सामंथा और राज पारंपरिक आउटफिट में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. कपल की सादगी और खुशी भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. शादी पूरी तरह पारंपरिक और सिंपल तरीके से की गई. परिवार और कुछ करीबी लोगों की मौजूदगी में सामंथा और राज ने सात फेरे लिए. कोलाहल से दूर मंदिर में हुई इस शादी ने फैंस को काफी इमोशनल किया. दोनों के चेहरे पर अपनी नई जिंदगी को लेकर एक्साइटमेंट साफ दिखाई दी.

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
सामंथा और राज की मुलाकात वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ के दौरान हुई थी. राज निदिमोरू फिल्म डायरेक्टर हैं और उन्होंने अपनी सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में सामंथा रुथ प्रभु को कास्ट किया था और यहीं से दोनों नजदीकियां बढ़ीं थीं. अब सामंथा उनकी अगली सीरीज रक्त ब्रह्मांड में भी नजर आने वाली हैं.

करियर की बात
वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में नजर आने वाली हैं, जिसे राज निदिमोरू ने को-क्रिएट और प्रोड्यूस किया है. यानी शादी के बाद भी दोनों का प्रोफेशनल बॉन्ड बरकरार रहेगासामंथा की पहली शादी 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी, जिससे 2021 में उनका तलाक हो गया. वहीं राज निदिमोरू की शादी पहले श्यामाली डे से हुई थी. 2022 में दोनों अलग हो गए थे. अब सामंथा और राज ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है और फैंस दोनों को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.

