ABC News: केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में 66 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसकी मदद से टीम इंडिया का टोटल स्कोर 350 के पार पहुंचा. राहुल डेथ ओवरों में भारत के लिए महत्वपूर्ण रन बना रहे हैं, उन्होंने पहले मैच में भी निचले क्रम में आकर अर्धशतक (60) जड़ा था. वह 2023 के बाद डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे में केएल राहुल ने 43 गेंदों में 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए. राहुल से पहले इस मैच में विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ा था. 2023 के बाद से वनडे इंटरनेशनल में डेथ ओवरों (41 से 50 ओवर तक) में केएल राहुल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं. वह भारत के लिए अच्छे फिनिशर साबित हुए हैं. उन्होंने 142.76 की स्ट्राइक रेट से कुल 424 रन बनाए हैं. वह इस मामले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर हैं, जिन्होंने 168.11 की स्ट्राइक रेट से कुल 464 रन बनाए हैं. राहुल से पीछे न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप हैं, जिन्होंने 149.63 की स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए हैं.
ODI में 41 से 50 ओवरों के बीच सबसे ज्यादा रन (2023 के बाद से)
464: डेविड मिलर (स्ट्राइक रेट- 168.11)
438: चरिथ असलंका (स्ट्राइक रेट- 147.97)
424: केएल राहुल (स्ट्राइक रेट- 142.76)
413: ग्लेन फिलिप (स्ट्राइक रेट- 149.63)

