Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों पश्चिम बंगाल के चार दिवसीय दौरे पर हैं. रविवार को उत्तर बंगाल के कोलकाता पहुंचे भागवत ने साइंस सिटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दुनियाभर में हिंदुओं के हालात खासकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे आत्याचार को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं और वहां हालात काफी कठिन हैं. ऐसे में अपनी सुरक्षा के लिए वहां के हिंदुओं को एकजुट रहना होगा. मोहन भागवत ने कहा कि सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हिंदुओं को…
ABC News: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) पिछले काफी समय से चर्चा में है. हालांकि, अब इससे एक-एक करके पर्दा उठने लगा है. कुछ समय पहले ‘टॉक्सिक’ से यश का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, वहीं अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के पहले लुक से पर्दा उठाया गया है. पोस्टर काफी रहस्यमयी और इमोशनल नजर आ रहा है, साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है. View this post on Instagram A post shared by Yash (@thenameisyash) यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का पहला लुक रविवार 21 दिसंबर 2025 को…
ABC News: नए साल से पहले भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों झटका दिया है. भारतीय रेलवे ने अब अपने किराए में बढ़ोत्तरी का एलान किया है. रेलवे के इस घोषणा के तहत जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी (AC) श्रेणियों के टिकट महंगे हो जाएंगे. भारतीय रेलवे द्वारा जारी घोषणा के अनुसार, किराए की ये बढ़ी हुई दरें 26 दिसंबर 2025 से लागू कर दी जाएंगी. हालांकि, रेलवे ने राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रेलवे के अनुसार, साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की…
ABC News: पिछले कुछ वर्षों में देश में एआई चैटबॉट का यूज तेजी से बढ़ गया है. घरों से लेकर ऑफिस और स्कूलों से लेकर फैक्ट्रियों तक इसका यूज होने लगा है. इसके चलते कई कंपनियां एआई चैटबॉट लॉन्च कर चुकी है और उनमें होड़ लगी रहती है. भारत की बात करें तो यह एआई कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी बांट रही हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत में कौन-से चैटबॉट सबसे ज्यादा यूज हो रहे हैं और किसके मंथली एक्टिव यूजर्स सबसे ज्यादा हैं. भारतीय यूजर्स सबसे ज्यादा ChatGPT यूज कर…
ABC News: कानपुर की नरवल तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया. युवक ने पुलिस पर शिकायतों पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया. इससे तहसील सभागार के अंदर हड़कंप मच गया. आनन फानन में पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अफसरों ने युवक को पकड़ा. इस दौरान युवक डीएम के सामने चिल्ला चिल्लाकर यही कहता रहा कि उसकी कोई सुन नहीं रहा है. नर्वल एसओ भी नहीं सुन रहे हैं और वह अपनी मां के साथ न्याय के…
ABC News: अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को भारतीय टीम घोषित कर दी गई. भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की अगुआई में खेलने उतरेगा. टी20 विश्व कप शुरू होने में अब 50 दिन से भी कम का समय शेष रह गया है और भारत इसमें खिताब का बचाव करने उतरेगा. The same squad will play the @IDFCFIRSTBank 5-match T20I series against New Zealand in January.#TeamIndia | #INDvNZ https://t.co/o94Vdqo8j5— BCCI (@BCCI) December 20, 2025 अजीत अगरकर की अगुआई वाली सीनियर राष्ट्रीय पुरुष चयन समिति ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय…
ABC News: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश के हाईवे सिस्टम में बड़े बदलाव का संकेत देते हुए कहा है कि अगले साल से कारें टोल प्लाजा पर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिना रुके गुजर सकेंगी. यह सुविधा केवल सफर को तेज बनाने तक सीमित नहीं होगी. बल्कि इसके साथ ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन की व्यवस्था भी अपने आप लागू हो जाएगी. संसद में जानकारी देते हुए नितिन गडकरी ने बताया कि 2026 से सैटेलाइट आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम काम करना शुरू कर देगा. इस नई व्यवस्था में हाई-स्पीड कैमरे वाहनों की…
ABC News: बॉलीवुड के ‘हार्टथ्रॉब’ कार्तिक आर्यन और चुलबुली अनन्या पांडे एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को एक-साथ देखने के लिए लोग बेहद बेताब हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है. खूबसूरत लोकेशन्स, शानदार म्यूजिक और दिल छू लेने वाले डायलॉग्स के साथ यह फिल्म एक परफेक्ट ‘हॉलीडे ट्रीट’ लग रही है. फिल्म की कहानी दो बिल्कुल अलग किरदारों, रे (कार्तिक आर्यन) और रूही (अनन्या पांडे)…
UPI में गेमचेंजर! Amazon Pay ने पेश किया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर, नहीं पड़ेगी पिन डालने की जरूरत
ABC News: अब Amazon Pay के जरिए UPI पेमेंट्स करना और भी ज्यादा आसान हो जाएगा. Amazon Pay ने UPI ट्रांजैक्शन के लिए एक नया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर पेश किया है, जिससे ये भारत में फिंगरप्रिंट और चेहरे पर बेस्ड अप्रूवल देने वाला पहला पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बन गया है. ये नया अपडेट यूजर्स को बिना PIN डाले कुछ UPI पेमेंट को ऑथराइज करने की सुविधा देगा, जिससे पेमेंट तेजी से होंगे. इसका मतलब है कि अब आप अपने चेहरे या अंगूठे के जरिए भी Amazon Pay का इस्तेमाल करते हुए UPI पेमेंट कर पाएंगे और इसके लिए चार अंकों…
ABC News: देश के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आ रही है. अब यात्रियों को ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 10 घंटे पहले ही मालूम चल जाएगा कि ट्रेन में उनकी सीट कन्फर्म हुई या नहीं हुई. अगर यात्री की सीट कन्फर्म नहीं हुई और वेटिंग में ही रह गई तो उन्हें यात्रा शुरू होने से 10 घंटे पहले ही इसकी जानकारी मिल जाएगी और वे किसी दूसरे विकल्प पर विचार कर सकेंगे. दरअसल, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नए चार्टिंग सिस्टम को लागू किया है. अब ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट यात्रा शुरू होने…
ABC News: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत ने बुधवार को अपना भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) अस्थायी रूप से बंद कर दिया. यह केंद्र ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क में स्थित है और राजधानी में सभी भारतीय वीजा सेवाओं का मुख्य, एकीकृत केंद्र माना जाता है. आईवीएसी ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए बुधवार को दोपहर 2 बजे के बाद केंद्र बंद कर दिया गया. केंद्र ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन लोगों की आज आवेदन जमा करने की अपॉइंटमेंट थी, उनकी तारीख आगे के…
ABC News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में बहुप्रतीक्षित ‘सबका बीमा सबकी रक्षा विधेयक, 2025 पेश किया. वित्त मंत्री ने यह विधेयक पेश करते हुए बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश और घरेलू कंपनियों की कार्यक्षमता बढ़ाने का हवाला दिया. यह विधेयक में तीन प्रमुख कानूनों- बीमा अधिनियम (1938), जीवन बीमा निगम अधिनियम (1956) और बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण अधिनियम (1999) में व्यापक संशोधन का प्रस्ताव है. #ParliamentWinterSession2025 वित्त मंत्री #निर्मला_सीतारामन ने लोकसभा में बीमा कानूनों में संशोधन से संबंधित विधेयक 'सबका बीमा सबकी रक्षा' पेश किया। यह विधेयक बीमा अधिनियम 1938, जीवन बीमा निगम अधिनियम, 1956…
ABC News: साल 2015 में रिलीज हुई कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में लगा हुआ है. यह फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हुई है, जब हर तरफ ‘धुरंधर’ का बोलबाला है. फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. इसी फिल्म से कपिल शर्मा ने एक्टिंग डेब्यू किया था. करीब 10 साल बाद वे इसका सीक्वल लेकर आए हैं. अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में कपिल शर्मा के अलावा मनजोत सिंह, आयशा खान, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, हीरा वरीना और…
ABC News: आईपीएल 2026 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर खूब धन लुटाया. सीएसके ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 28.4 करोड़ रुपये में खरीदा, दोनों संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने डोमेस्टिक में धूम मचा रहे आकिब दार को 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा. देखें इस बार ऑक्शन में किन 7 अनकैप्ड खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा प्राइस मिला. 14.2 करोड़ रुपये- प्रशांत वीर (CSK)चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर को 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा, उनका बेस प्राइस 30…
ABC News: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन कानूनी पछड़े में फंस गए हैं. दरअसल हाल ही में कपल ने शादी की चौथी सालगिरह मनाई लेकिन इसी बीच उनके परिवार से जुड़े कारोबारी ठिकानों पर हुई GST विभाग की छापेमारी हो गई. अंकिता के ससुरवाले बिलासपुर में रहते हैं और अंकिता विक्की जैन के परिवार से जुड़े कारोबारी ठिकानों पर जीएसटी विभाग की छापेमारी हुई है. जानकारी के मुताबिक, ये पूरी कार्रवाई एक कोयला कंपनी से जुड़ा हुआ है और इस कारोबार का संबंध विक्की जैन से परिवार से भी है. मीडिया…
ABC News: ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में सरकार बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. देश की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा के नाम और ढांचे में अहम बदलाव होने जा रहे हैं. केंद्र सरकार मौजूदा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून की जगह एक नया ग्रामीण रोजगार कानून लाने पर काम कर रही है. सरकार का कहना है कि यह बदलाव विकसित भारत 2047 के विजन के तहत होगा. अब इस योजना का नया नाम ‘जी राम जी’ योजना होगा. केंद्र सरकार इसके बारे में संसद बिल लाएगी. केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम अब विकसित भारत-गारंटी फॉर…
ABC News: घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देते हुए बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेटरों के लिए सख्त रुख अपनाया है. बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मौजूदा राष्ट्रीय टीम के सभी खिलाड़ियों को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम दो मुकाबले खेलना अनिवार्य होगा. यह टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू हो रहा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेले जाने वाले आखिरी टी20 मैच और 11 जनवरी 2026 से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के बीच करीब तीन हफ्ते का अंतर है. इसी अवधि का उपयोग करते हुए बीसीसीआई अपने सीनियर…
ABC News: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर रविवार को यहूदी फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई. दो हथियारबंद हमलावरों ने वहां हजारों की संख्या में मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. यहां पर त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो बंदूकधारियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है. दो पुलिस अधिकारियों समेत 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने दो हमलावरों में से एक को मार गिराया है, जबकि दूसरा हमलावर पकड़ा गया है और गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. पुलिस ने एक हमलावर…
ABC News: अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से बुरी तरह रौंद दिया है. मेंस अंडर-19 एशिया कप का यह मैच दुबई में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 240 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 150 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर ली है. गेंदबाजी में भारत के दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने जमकर कहर बरपाया, जिन्होंने तीन तीन विकेट लिए. भारत की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है. मैच में बारिश…
ABC News: भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है. बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. ऐसे में जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी नितिन नबीन ही संभालेंगे. पार्टी की ओर से इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है. Shri Nitin Nabin Ji has distinguished himself as a hardworking Karyakarta. He is a young and industrious leader with rich organisational experience and has an impressive record as MLA as well as Minister…
