ABC News: पिछले कुछ वर्षों में देश में एआई चैटबॉट का यूज तेजी से बढ़ गया है. घरों से लेकर ऑफिस और स्कूलों से लेकर फैक्ट्रियों तक इसका यूज होने लगा है. इसके चलते कई कंपनियां एआई चैटबॉट लॉन्च कर चुकी है और उनमें होड़ लगी रहती है. भारत की बात करें तो यह एआई कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी बांट रही हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत में कौन-से चैटबॉट सबसे ज्यादा यूज हो रहे हैं और किसके मंथली एक्टिव यूजर्स सबसे ज्यादा हैं.

भारतीय यूजर्स सबसे ज्यादा ChatGPT यूज कर रहे हैं. 2022 में लॉन्च हुए OpenAI के इस टूल ने दुनियाभर में जेनरेटिव एआई के लिए नया द्वार खोला था. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में चैटजीपीटी यूज करने वालों की संख्यां 14.5 करोड़ के पार पहुंच गई है. इसे हर महीने करीब 14.5 करोड़ यूजर्स इस्तेमाल करते हैं. चैटजीपीटी की तरह ही गूगल जेमिनी के यूजर्स की संख्यां में भी तेजी से इजाफा हुआ है. गूगल के इस एआई टूल की संख्यां 10.5 करोड़ यूजर्स के पार हैं. गूगल की सर्विस इंटिग्रेशन की वजह से यह स्मार्टफोन में डिफॉल्ट एआई टूल के तौर पर है, जिसकी वजह से इसके यूजर्स की संख्यां तेजी से बढ़ी है. गूगल जेमिनी की तरह ही परप्लेक्सिटी एआई के यूजर्स की संख्यां भी भारत में तेजी से बढ़ी है. इस ऐप के 2 करोड़ मंथली यूजर्स हैं. एयरटेल के यूजर्स को फ्री में परप्लेक्सिटी एआई का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी वजह से यूजर्स की संख्यां तेजी से बढ़ी है.

वहीं, एलन मस्क की कंपनी X के ग्रोक एआई के यूजर्स की संख्यां भी लाखों में है. इस एआई टूल के 50 लाख यूजर्स हैं. इसे X पर डिफॉल्ट एआई चैटबॉट के तौर पर यूज किया जाता है. इस एआई टूल को ज्यादातर X यूजर्स ही इस्तेमाल करते हैं. चीनी एआई चैटबॉट भारत में यूज किया जाने वाला पांचवा सबसे बड़ा एआई टूल है. चीनी कंपनी डीपसीक ने हाल ही में इस एआई एजेंट को लॉन्च किया था. इस चैटबॉट के भी करीब 50 लाख मंथली एक्टिव यूजर्स हैं.

