Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: हवाई यात्रा करने वालों के लिए यह खबर काफी अहम है. हवाई सफर के दौरान अब आप अपने पावर बैंक को इस्तेमाल या चार्ज नहीं कर पाएंगे. डीजीसीए ने फ्लाइट के दौरान फोन या अन्य डिवाइस चार्ज करने वाले पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. दुनियाभर में पावर बैंक से आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते यह कदम उठाया गया. अक्सर यात्री अपनी लंबी यात्रा के दौरान विमान की सीट पर दिए गए यूएसबी पोर्ट या पावर सप्लाई सिस्टम में पावर बैंक को प्लग करके चार्ज करते थे. नए नियम के…
ABC News: पिछले कुछ समय में कई एक्ट्रेसेज को फैंस की भीड़ ने परेशान कर रखा है. पिछले महीने एक्ट्रेस निधि अग्रवाल फैंस के बीच घिर गई थीं. उनके साथ धक्का मुक्की हुई. फिर सामंथा के साथ भी कुछ इसी तरह की घटना हुई. अब अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी शनिवार को फैंस की भीड़ ने घेर लिया. भीड़ को देख अल्लू ने पत्नी स्नेहा को पकड़े रखा. अल्लू और स्नेहा हैदराबाद के हाईटेक सिटी स्थित कैफे नीलोफर में पहुंचे थे. तभी फैंस ने कैफे में उन्हें घेर लिया. कैफे से बाहर निकलने के बाद कपल भीड़ और…
ABC News: नगर निगम में महापौर बनाम छह पार्षदों के बीच चल रही रार के बीच रविवार को कानपुर आए प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अहम बैठक की. होटल लैंडमार्क में हुई इस बैठक में महापौर के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद किए छह पार्षदों के साथ बंद कमरे में लंबी गुफ्तगू हुई. बैठक में दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के अलावा पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया भी शामिल हुए. प्रभारी मंत्री के सामने पार्षद पवन गुप्ता, अंकित मौर्या, विकास जायसवाल, लक्ष्मी कोरी, हरी स्वरूप तिवारी और आलोक पांडेय ने सिलसिलेवार ढंग से अपनी बात को रखा. संत लाल हाता में…
ABC News: कानपुर में इस समय चर्चा का केंद्र बिंदु बने संत लाल का हाता के निवासी ठंड के तेवरों के बीच मोतीझील पहुंच गए. मोतीझील में प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के सरस आजीविका मेला में आने की जानकारी पर पहुंचे संत लाल का हाता के निवासी यहां पर अपने साथ प्लेकार्ड भी लेकर आए. इन प्लेकार्ड के माध्य से उन्होंने महापौर के पुत्र बंटी पांडेय पर सवाल उठाए. प्रभारी मंत्री के आने की सूचना पर यहां पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए. मोतीझील पहुंचे बस्ती के लोगों को सड़क पर भीड़ न लगाने को कहा गया. एडीएम…
ABC News: बर्रा पुलिस ने आटो ड्राइवर्स के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो दिन में तो आटो चलाता था लेकिन रात में बंद पड़े घरों को अपना निशाना बनाता था. पुलिस ने इस गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन फरार बताए जा रहे हैं. डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बर्रा के जरौली में बीती 19 दिसंबर को एक बंद पड़े घर में चोरी हुई थी. दो जनवरी को जब परिवार वाले यहां पर आए तो उन्हें जानकारी हुई और फिर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करायी. मामले की तफ्तीश कर रही बर्रा…
ABC News: नजीराबाद पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान पांच शातिर वाहन चोरों केा गिरफ्तार किया है. यह सभी वाहन चोर शुक्लागंज, उन्नाव के रहने वाले हैं और घूम-घूमकर दो पहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. पकड़े गए सभी अभियुक्तों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है. वाहन चोरों को पकड़े जाने का खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शुक्लागंज निवासी रोशन सिंह, गौरव सिंह, प्रिंस कश्यप, सचिन सक्सेना और आर्यन कश्यप हैं. इनके पास से एक चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद हुई है. उन्होंने…
ABC News: भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के कारण बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है. मुस्तफिजुर रहमान अब आईपीएल में नहीं खेल सकेंगे. वह लीग से बाहर कर दिए गए हैं. गौरतलब हो कि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर…
ABC News: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारतीय टीम इस साल सितंबर में बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी. हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए यह अभी स्पष्ट नहीं है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस दौरे के लिए अंतिम मंजूरी देगा या नहीं, क्योंकि बांग्लादेश में फिलहाल स्थिर सरकार नहीं है. बीसीबी द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, दोनों टीमों के बीच 1, 3 और 6 सितंबर को वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद 9,…
ABC News: नए साल पर कानपुर मेट्रो ने अब तक एक करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार कर लिया. एक करोड़ यात्रियों की राइडरशिप को लेकर कानपुर मेट्रो के अधिकारी भी उत्साहित नजर आए. वहीं, नए साल के पहले दिन करीब 35 हजार लोगों ने मेट्रो को अपनी सवारी के रूप में चुना. इसकी वजह यह भी रही कि नए साल का पहला दिन होने की वजह से सड़कों पर काफी जाम था, ऐसे में मेट्रो में सुकून और आरामदायक सफर यात्रियों को काफी भाया. कानपुर मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर मेट्रो स्टेशन दिन भर यात्रियों…
ABC News: नए साल पर देश की पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन की सौगात देश को मिली है. देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी और कोलकाता के बीच चलेगी. इस बात का ऐलान रेल मंत्री ने किया है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से पूर्वोत्तर राज्यों, खासकर असम और पश्चिम बंगाल को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. इससे दोनों क्षेत्रों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा और लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा आसान और आरामदायक बन सकेगी. चुनावी नजरिए से देखें तो यह ट्रेन पश्चिम बंगाल और असम के लिए भी एक अहम सौगात मानी जा…
ABC News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां के शरियतपुर जिले में खोकन चंद्र नाम के हिंदू युवक को हिंसक गिरोह घेर लिया और फिर बेरहमी से पीटा. उपद्रवी इतने पर नहीं माने उन्होंने इसके बाद खोकन दास पर चाकू से हमला किया और फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की. हिंदू युवक पर यह हमला बुधवार को हुआ, जिसके बाद युवक ने तालाब में छलांग लगाकर किसी तरह अपनी जान बचाई. रिपोर्ट्स के अनुसार, घायल कारोबारी खोकन चंद्र दास केनश्वर यूनियन के केउरभंगा बाजार में दवा और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार…
ABC News: दुनिया भर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है. कई देशों में नए साल का उत्सव शुरू हो चुका है. नए साल का जश्न सबसे पहले न्यूजीलैंड में मनाया गया. नए साल के जश्न में लोग अलग-अलग तरीकों से आनंद ले रहे हैं. शहरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और संगीत के साथ लोग नए साल की तैयारी में जुटे हैं. न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया. बारिश से भीगे मौसम के बीच 2026 का स्वागत हुआ. डाउनटाउन में देश की सबसे ऊंची इमारत स्काई टावर से शानदार आतिशबाजी…
ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र के रामादेवी फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोपहर में कोयलानगर फ्लाईओवर पर जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने आगे जा रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची चकेरी पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया. जहां पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर युवकों की पहचान कर उनके परिजनोें को सूचना दी तो वहां…
ABC News: कानपुर में एक बार फिर साइबर फ्रॉड के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है. इस खुलासे के बाद यह सामने आ रहा है कि साइबर फ्रॉड के बड़े मामले विदेशों से संचालित हो रहे हैं. बुधवार को जिस मामले का खुलासा हुआ, उसमें चकेरी के एक शख्स के साथ निवेश के नाम पर ढाई करोड़ की ठगी की गई थी. पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि इस मामले मेें सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. गौरतलब हो कि इसके पहले करीब साढ़े पांच करोड़ रूपए के साइबर फ्रॉड के जिस मामले का खुलासा हुआ था, उसमें…
ABC News: नए साल से पहले मनने वाले जश्न में किसी तरह का हुड़दंग न हो, इसके लिए शाम पांच बजे से ही कानपुर में पुलिस सड़कों पर नजर आयी. गंगा बैराज पर शुरू हुई चेकिंग को देखने के लिए खुद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल पहुंचे और अपने सामने कई गाड़ियों की जांच कराई. इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट भी किया गया. जिससे ड्रिंक एंड ड्राइव पर लगाम लगाई जा सके. इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म, तीन सवारी में कई वाहनेां का चालान भी किया गया. पुलिस अफसरों…
ABC News: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया. खालिदा जिया,1991 में पहली बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनी थीं. वहीं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. विदेश मंत्री ढाका 31 दिसंबर को रवाना होंगे. इस दौरान वह भारत की ओर से संवेदना और सम्मान प्रकट करेंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकर का ये दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब भारत और बांग्लादेश की बीच तानातनी बनी हुई है. बता दें कि मंगलवार 30…
ABC News: सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से सुर्खियां बटोरने वालीं खुशी मुखर्जी के एक बयान ने हर तरफ हलचल मचा दी है. दरअसल खुशी मुखर्जी ने दावा किया है कि भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव कभी उन्हें मैसेज किया करते थे. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि कई क्रिकेटर्स उनके संपर्क में रहने की कोशिश कर चुके हैं. इस बयान के सामने आते ही फैंस के बीच बहस तेज हो गई है. View this post on Instagram A post shared by Kiddaan Entertainment (@kiddaanentertainment) खुशी हाल ही में एमटीवी स्पिलिट्सविला में दिखी…
ABC News: आईआईटी कानपुर में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र जयसिंह की सुसाइड मामले में यहां के प्रशासन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. अजमेर से कानपुर आए जय सिंह के परिजनों ने बैक पेपर क्यियर न होने की थ्योरी को पूरी तरह से गलत बताया है. जय के भाई और बहन का कहना है कि उसने अपना बैक पेपर क्लियर कर लिया था और काफी खुश था. हालांकि बातों-बातों में वह हर बार आईआईटी प्रशासन की तरफ से कोई फोन आने को लेकर सवाल किया करता था. इसी को लेकर परिजन इस बात की आशंका जता रहे हैं…
ABC News: भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने एक बड़ा रणनीतिक निर्णय लिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने सोमवार को लगभग ₹79,000 करोड़ के रक्षा खरीद प्रस्तावों के लिए ‘आवश्यकता स्वीकृति’ (AoN) प्रदान की. यह मंजूरी मुख्य रूप से भविष्य के युद्धक्षेत्र की जरूरतों, जैसे ड्रोन तकनीक, सटीक मारक क्षमता और उन्नत रडार प्रणालियों पर केंद्रित है. थल सेना के लिए स्वीकृत प्रस्तावों में आधुनिक तकनीक का समावेश किया गया है, जो सामरिक युद्ध क्षेत्र में भारत…
ABC News: नए साल पर केडीए की आवासीय योजनाओं का इंतजार कर रहे लोगों को न्यू कानपुर सिटी का तोहफा मिल सकता है. सब कुछ सही रहा तो जनवरी के महीने में केडीए न्यू कानपुर सिटी को लॉन्च कर देगा. फिलहाल न्यू कानपुर सिटी प्रोजेक्ट के रेरा में रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही में केडीए अधिकारी लगे हुए हैं. गौरतलब हो कि न्यू कानपुर सिटी केडीए की काफी महत्वाकांक्षी योजना है और इसके भूखंडों को खरीदने का आकर्षण भी अभी से देखा जा रहा है. इसके अलावा उचटी में लैंड पूलिंग की दिशा में भी केडीए तेजी से कार्य कर रहा है.…
