ABC News: दुनिया भर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है. कई देशों में नए साल का उत्सव शुरू हो चुका है. नए साल का जश्न सबसे पहले न्यूजीलैंड में मनाया गया. नए साल के जश्न में लोग अलग-अलग तरीकों से आनंद ले रहे हैं. शहरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और संगीत के साथ लोग नए साल की तैयारी में जुटे हैं.
न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया. बारिश से भीगे मौसम के बीच 2026 का स्वागत हुआ.

डाउनटाउन में देश की सबसे ऊंची इमारत स्काई टावर से शानदार आतिशबाजी की गई. साउथ पैसिफिक के देश दुनिया में सबसे पहले 2025 को विदा करते हैं और इसी क्रम में ऑकलैंड में घड़ी की सुइयों ने आधी रात का समय बताया, जो टाइम्स स्क्वायर में होने वाले प्रसिद्ध बॉल ड्रॉप से करीब 18 घंटे पहले है.

17 लाख की आबादी वाले शहर में जश्न के बावजूद बारिश का असर साफ दिखा. करीब पांच मिनट के इस आतिशबाजी कार्यक्रम में 240 मीटर ऊंचे स्काई टावर के अलग-अलग फ्लोर से 3,500 पटाखे दागे गए. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हार्बर ब्रिज पर आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न मनाया गया.

