ABC News: नजीराबाद पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान पांच शातिर वाहन चोरों केा गिरफ्तार किया है. यह सभी वाहन चोर शुक्लागंज, उन्नाव के रहने वाले हैं और घूम-घूमकर दो पहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.
पकड़े गए सभी अभियुक्तों की उम्र 18 से 21 वर्ष के बीच है. वाहन चोरों को पकड़े जाने का खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शुक्लागंज निवासी रोशन सिंह, गौरव सिंह, प्रिंस कश्यप, सचिन सक्सेना और आर्यन कश्यप हैं. इनके पास से एक चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद हुई है.
उन्होंने बताया कि शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान यह वाहन चोर जेके धर्मशाला के सामने राजापुरवा जाने वाली रोड पर पकड़े गए. जब आरोपियों को पकड़ा गया तो वह घबरा गए. पूछताछ में बताया कि वह लोग चोरी के वाहन बेचने के लिए निकले थे, तभी यहां पर पुलिस चेकिंग में पकड़ लिए गए.

