ABC News: कानपुर कें युग दधीचि देहदान संस्थान की तरफ से उन अनाम और अज्ञात लोगों के अस्थि कलश का भू विजर्सन किया गया, जिनका अब इस दुनिया में कोई नहीं बचा या फिर किसी के प्रियजन अस्थि कलश को वापस लेने आए ही नहीं. भैरोघाट में विद्युत शवदाह गृह स्थल पर बने अस्थि कलश बैंक की 11वीं वर्षगांठ पर इसका आयोजन किया गया.
यहां पर युग दधीचि देहदान संस्थान के संयोजक मनोज सेंगर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थि कलश का विधिवत पूजन कराया. इन अस्थि कलश का पूजन करने के लिए मानस संगम संयोजक विजय नारायण तिवारी, आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल, शिक्षाविद् डॉ. प्रदीप दीक्षित, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. वीसी रस्तोगी, व्यापारी शेष नारायण त्रिवेदी, राम जी त्रिपाठी आदि ने इन अस्थि कलशों का पूजन किया.
इसके बाद गंगा के किनारे सभी नौ अस्थि कलशों का भू विसर्जन कर मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई. संयोजक मनोज सेंगर ने बताया कि अस्थि कलश बैंक में रखी अस्थियों को एक साल के इंतजार के बाद विधिवत पूजन के बाद उनका भू विसर्जन किया जाता है.

