ABC News: कानपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के साथ चेन लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि सूनसान गली में महिला को देखकर बाइक सवार बदमाश यहां पर रूके और महिला को पता पूछने के बहाने रोक लिया.
बातों बातों में अचानक एक बदमाश ने महिला के गले में झपट्टा मारा, हालांकि, इसमेें वह सफल नहीं हो पाया. इसके बाद उसे महिला से छीनाझपटी और उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया. जिसके बाद वह महिला की चेन लूट कर फरार हो गया. वारदात के दौरान बाइक सवार दूसरा बदमाश हेलमेट पहने रहा. इसके बाद महिला ने चीखपुकार मचाकर आसपास के लोगों को एकत्र किया. लूट की इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.

