ABC News: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी का कार्ड लीक हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों 26 फरवरी को सात फेरे लेंगे, लेकिन इससे पहले दो दिन के प्री-वेडिंग फंक्शन भी होंगे. इन फंक्शन में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी शामिल शामिल होंगे. शादी में सेलेब्स को नहीं बुलाया गया है. कपल की शादी के लिए गेस्ट लिस्ट को काफी छोटा रखा गया है और सभी गेस्ट के लिए कई तरह के नियम बनाए गए हैं, जिसमें नो-फोन पॉलिसी रखी गई है. किसी भी गेस्ट के लिए फोन अलाउड नहीं है. यहां तक की शादी में फोटोग्राफर टीम से भी एक एग्रीमेंट साइन करवाया गया है, ताकि फोटोज बाहर लीक न हो

रिपोर्ट्स् में यह भी बताया गया है कि शादी के बाद दोनों 1 महीने छुट्टी पर जाने वाले हैं. बताया जा रहा है कि रश्मिका-विजय की शादी बाकी सेलेब्स वेडिंग से अलग होगी. यहां ना किसी एक्टर को बुलाया गया है. ना ही इंडस्ट्री से कोई इसमें शामिल होगा. सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शादी का हिस्सा होंगे. कपल की शादी से जुड़ी दो प्री-वेडिंग रस्में हो चुकी हैं. एक रस्म रश्मिका के मामा पक्ष ने उनके घर पर की. दूसरी रस्म विजय की फैमिली ने की. इससे दोनों परिवारों की परंपराओं का सम्मान हुआ. रश्मिका-विजाय ने अपने दोस्तों को हाथ से लिखा हुआ नोट लिखकर गिफ्ट्स ना लेने की बात कही. सिर्फ आशीर्वाद देने को कहा है. ‘इंडिया टुडे’ ने रश्मिका और विजय से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से खबर दी है कि उदयपुर में यह शादी बहुत प्राइवेट होगी, जिसमें सेलिब्रेशन 24 फरवरी से शुरू होंगे और 26 फरवरी को सात फेरों की सेरेमनी के साथ खत्म होंगे. यही नहीं, 4 मार्च को हैदराबाद में दोस्तों और इंडस्ट्री वालों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया है.

इस बीच चर्चा ये भी है कि रश्मिका मंदाना शादी के बाद काम से करीब 1 महीने का ब्रेक लेंगी. ऐसे में अब यह भी कहा जा रहा है कि रश्मिका और शाहिद ‘कॉकटेल 2’ के बाद अमित शर्मा की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में नजर नहीं आएंगे. गौरतलब हो कि रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर के साथ कॉकटेल 2 में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में कृति सेनॉन भी हैं. होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म पर काम चल रहा है. दावा था कि कॉकटेल के बाद रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर एक और रोमांटिक ड्रामा के लिए साथ आने वाले थे और इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा करने वाले थे. इस फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी का तड़का लगाने की प्लानिंग हो रही थी लेकिन अब ये फिल्म बीच में अटक गई है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना इस फिल्म में नजर नहीं आएंगी. वह शादी के बाद लगभग एक महीने के लिए ब्रेक पर जा रही हैं. रश्मिका और विजय दोनों ही एक महीने के ब्रेक पर जाने वाले हैं. दोनों काम को साइड रखकर खुद को समय देने वाले हैं.

