ABC News: इजरायल-ईरान के बीच सैन्य संघर्ष हर बीते वक्त के साथ और गहराता जा रहा है. मिडिल ईस्ट के कई देशों पर ईरान ने मिसाइल दाग कर सैन्य संघर्ष को एक खतरनाक मोड़ दे दिया है. इसी बीच इजरायल की सेना आईडीएफ ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में मौजूद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई सैन्य बंकर को धवस्त कर दिया है. सेना के मुताबिक इस ऑपरेशन में लगभग 50 इजरायली एयर फोर्स के फाइटर जेट शामिल थे.
🎥 WATCH: ~50 Israeli Air Force fighter jets dismantled Ali Khamenei’s underground military bunker beneath the Iranian regime’s leadership compound in Tehran. pic.twitter.com/Nw0tvvQMRX
— Israel Defense Forces (@IDF) March 6, 2026
इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसके 50 लड़ाकू विमानों ने तेहरान में उस भूमिगत बंकर पर हमला किया है, जिसे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए बनाया गया था. इस्राइल ने एक बयान में दावा किया कि यह परिसर मध्य तेहरान की सड़कों के नीचे पूरी तरह फैला हुआ था और इसमें बैठक कक्ष भी शामिल थे. इजरायली सेना के अनुसार, इस हमले में लगभग 50 लड़ाकू विमानों ने करीब 100 बम गिराए, जिससे भूमिगत संरचना को गंभीर नुकसान पहुंचा. बताया गया है कि यह बंकर कई सड़कों के नीचे फैला हुआ था और इसमें कई प्रवेश द्वार तथा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के लिए कमरे बनाए गए थे. बयान में यह भी कहा गया कि खामेनेई की हत्या के बाद भी वरिष्ठ अधिकारी इस सुविधा का इस्तेमाल करते रहे. इसके अलावा, इस्राइली सेना ने ईरान के शहर कोम के एक औद्योगिक इलाके के लोगों को तत्काल वहां से बाहर निकल जाने को कहा है. आईडीएफ ने अपने फारसी भाषा एक्स खाते पर एक पोस्ट में कोम शोकोहियेह औद्योगिक क्षेत्र का नक्शा साझा किया. नक्शे में एक इलाके को लाल रेखाओं से चिह्नित किया गया है. सेना ने कहा कि वह यहां आने वाले कुछ घंटों में कार्रवाई करेगी. सेना ने लोगों से कहा कि नक्शे में दिखाए गए क्षेत्र को तुरंत खाली कर दें. इस्राइली सेना के मुताबिक, इस इलाके में रुकना लोगों की जान के लिए खतरा बन सकता है.
How the United States administration is helping the people of Iran!
— Esmaeil Baqaei (@IRIMFA_SPOX) March 6, 2026
👇This is another elementary school, Shahid Hamedani School, in Niloufar Sq., Tehran, targeted by the American/Israeli aggressors. pic.twitter.com/Auf0mkVha5
तेहरान में स्कूल पर हमला हुआ: ईरानी विदेश मंत्रालय
वहीं, इरानी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इस्राइली ने राजधानी तेहरान में एक प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमला तेहरान के निलोफर स्क्वार स्थित प्राथमिक विद्यालय पर हुआ. उन्होंने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें स्कूल की कक्षाओं की खिड़कियां टूटी हुई दिखाई दे रही हैं और अंदर काफी मलबा फैला हुआ है. हालांकि, उन्होंने इस हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी.

