ABC News: दुनिया में जब भी युद्ध भड़कता है, सबसे पहले ऊर्जा बाजार पर इसका असर पड़ता है. बीते एक हफ्ते से भी अधिक समय से मध्य-पूर्व में ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष और समुद्री मार्गों पर बढ़ते खतरे ने वैश्विक तेल आपूर्ति को हिला दिया है. इसी दौरान भारत में पेट्रोल की कीमतों के बढ़ने की अफवाह चल रही है. कई राज्यों में पेट्रोल की खरीद के लिए पंपों पर भीड़ लग गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से स्पष्ट किया गया है कि देश की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह चाक-चौबंद है. घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि भारत के पास न केवल ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, बल्कि सप्लाई चैन को निर्बाध रखने के लिए ‘प्लान-बी’ पर भी काम शुरू कर दिया गया है.
सभी देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
— Bharat Petroleum (@BPCLimited) March 6, 2026
कुछ जगहों पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी की अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं। भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही है।
BPCL पूरी तरह परिचालन में है और निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।… pic.twitter.com/R0LT9Jgzbt
सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी. आजकल हम जिस दौर में जी रहे हैं, वहां सूचनाओं का आदान-प्रदान बिजली की गति से होता है। लेकिन इस सुविधा के साथ एक बड़ी समस्या भी जुड़ी है’अफवाहें’. पिछले कुछ दिनों में ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर कई तरह की बातें फैलाई जा रही हैं. इन खबरों के कारण कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं और लोगों में एक अनजाना डर बैठ गया कि कहीं आने वाले दिनों में गाड़ियां खड़ी न हो जाएं. लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है. सरकार और भारत पेट्रोलियम जैसी प्रमुख तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि देश में तेल की कमी नहीं होने दी जाएगी और घरेलू बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ने नहीं दी जाएंगी.
सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं। भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व वितरण नेटवर्क सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं।
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) March 6, 2026
इंडियनऑइल निर्बाध ईंधन आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिकों को आश्वस्त…
साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे तेल को लेकर किसी तरह का पैनिक न करें, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. BPCL और अन्य सरकारी तेल कंपनियों ने जनता को भरोसा दिलाया है कि वे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उनके सभी डिपो और टर्मिनल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. अगर कहीं किसी पंप पर अस्थायी रूप से तेल खत्म भी होता है, तो वह केवल स्थानीय मांग में अचानक आए उछाल के कारण होता है, न कि देश में तेल की कमी की वजह से. ऐसी स्थिति में टैंकरों के माध्यम से जल्द ही पुनः आपूर्ति कर दी जाती है.
President Trump’s energy agenda has resulted in oil and gas production reaching the highest levels ever recorded.
— Treasury Secretary Scott Bessent (@SecScottBessent) March 6, 2026
To enable oil to keep flowing into the global market, the Treasury Department is issuing a temporary 30-day waiver to allow Indian refiners to purchase Russian oil.…
इसी बीच अमेरिकी सरकार का एक बड़ा फैसला सामने आया है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है कि अमेरिका ने भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, जानकार बताते हैं कि अमेरिका ने यह छूट इसलिए दी ताकि वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति पूरी तरह चरमराने से बच सके. असल में समुद्र में फंसे रूसी तेल के जहाजों को भारत तक पहुंचाने की अनुमति दी गई है, ताकि बाजार में सप्लाई बनी रहे.

