ABC News: कानपुर मेें सूखे नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस के अभियान में एक और सफलता मिली. पुलिस ने पनकी से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर इनके पास से 23 किलो गांजा बरामद किया है.
आरोपी ओडिशा से सस्ते दामों पर गांजा लाकर उन्नाव, सचेंडी, काकादेव समेत अन्य इलाकों में महंगे दामों में बेचते थे. एडीसीपी क्राइम सुमित रामटेके ने बताया कि पनकी से गांजा तस्कर दीपक जायसवाल और उसके साथी अंकित को पकड़ा गया है. यह लोग भुवनेश्वर और संभलपुर से गांजा सस्ते दामों में खरीदते हैं.
उन्होंने बताया कि ट्रेन के स्लीपर कोच में दोनों बिना टिकट आ रहे थे, टीटी ने जब इनको पकड़ा तो जुर्माना भरकर यह लोग छूटे. उसके बाद यहां पर अपने लोकल कॉन्टैक्ट के जरिए गांजा बेचते थे. उन्होंने बताया कि गांजा तस्करों को एक ट्रिप में कम से कम एक से डेढ़ लाख का फायदा होता था.

