ABC News: अभिनेत्री पत्रलेखा इन दिनों काफी सुर्खियों में छाईं हुईं हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके बॉडी वेट को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल, उनके एक वीडियो में दिखने वाले बदलाव को लेकर कुछ लोग उनकी शक्ल-शरीर पर तंज कसने लगे. लोग कहने लगे कि उनका वजन बहुत बढ़ गया है. लेकिन पत्रलेखा ने चुप नहीं बैठीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजबूत पोस्ट लिखकर सभी ट्रोलर्स को सीधा जवाब दिया.
पत्रलेखा ने लिखा, “पैप्स पेजेस! मेरे साथ क्या हुआ है? मैंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है. हां, मेरा वजन बढ़ गया है. यह आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन मैंने बैठकर कोई पहाड़ नहीं खाया है. मैंने सिर्फ बच्चे को जन्म दिया और साथ ही दो फिल्मों का प्रोडक्शन भी किया है.” उन्होंने आगे कहा कि गर्भावस्था के बाद शरीर में ऐसे बदलाव होना स्वाभाविक है. “अगर मैं चाहती तो इस तरह नहीं होती, लेकिन मेरा शरीर प्रेग्नेंसी पर इसी तरह रिएक्ट किया है. कृपया थोड़ी दया दिखाएं और मेहरबान बनें.” पत्रलेखा ने सिर्फ शिकायत नहीं की, बल्कि अपनी व्यस्तता भी बताई. उन्होंने बताया कि बच्चे को जन्म देने के बाद भी वे आराम नहीं कर रही थीं. दो फिल्मों का प्रोडक्शन करना आसान काम नहीं है.

एक फिल्म का नाम ‘टोस्टर’ भी हाल में स्क्रीनिंग के लिए चर्चा में था. उनका यह जवाब कई लोगों को पसंद आया. मां बनने के बाद महिलाओं का शरीर बदलता है. यह कोई अपराध नहीं है. फिर भी समाज में बॉडी-शेमिंग आम है. लोग बिना सोचे-समझे दूसरों की शक्ल पर टिप्पणी कर देते हैं. पत्रलेखा का यह बयान उन सभी महिलाओं के लिए मजबूत संदेश है जो मां बनने के बाद ऐसे ट्रोलिंग का शिकार होती हैं.
पिछले साल दिया था बेटी को जन्म
बता दें कि पत्रलेखा और अभिनेता राजकुमार राव ने पिछले साल 15 नवंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. दोनों ने एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी थी. पत्रलेखा और राजकुमार राव ने बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है. एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म फुले में देखा गया था.

