ABC News: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. नितेश तिवारी इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं और यह फिल्म साल 2027 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. कुछ वक्त से रणबीर इस फिल्म को लेकर ही काफी बिजी चल रहे हैं. इसी बीच एक्टर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्विट्जरलैंड पहुंचे हैं. दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को 4 साल हो गए हैं. इस खास पल को सेलिब्रेट करने के लिए कपल बर्फीली वादियों यानी स्विट्जरलैंड पहुंचा है.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी चौथी शादी की सालगिरह बर्फीली वादियों में सेलिब्रेट कर रहे हैं. दोनों ने बर्फ से ढके नजारों के बीच अपने खूबसूरत पलों के कुछ मोमेंट्स फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं. तस्वीरों में कपल की पर्सनल लाइफ की एक प्यारी सी झलक दिख रही है, जिस पर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ प्यारी तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है. इन तस्वीरों में आलिया और रणबीर बर्फीली वादियों में एंजॉय कर रहे हैं. तस्वीरों में रणबीर कपूर और आलिया के अलावा उनकी बेटी राहा भी नजर आ रही हैं, जिस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाने के लिए बर्फीली वादी स्विट्जरलैंड में पहुंचे हैं. एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर इन फोटोज को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘फिसलने और गिरने, चलने और ढेर सारी बातों के बीच कहीं… हमने अपने लिए एक बहुत बढ़िया जिंदगी बनाई. शॉर्ट में… तू साथ है तो हर दिन रात है.’ आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. तस्वीरों में आलिया-रणबीर और राहा तीनों बहुत प्यारे लग रहे हैं. इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘हाईवे’ का मशहूर गाना ‘माही’ लगाया है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे. वहीं आलिया, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विकी कौशल नजर आएंगे.

