ABC News: जेठ के महीने में जब सूर्यदेव जमकर तपते हैं.तब इस बार आसमान में प्री मानसून एक्टिविटी चरम पर हैं. धूप की जगह आसमान पर बादल छाए हैं और लू की जगह ठंडी हवाएं कूल कूल एहसास कराने में जुटी हैं. राहत की बात यह है कि मौसम विशेषज्ञों ने अगले 48 घंटे तक इसी तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान जारी किया है.
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि इस समय मल्टीपल मौसमी सिस्टम एक्टिव हैं. नए पश्चिमी विक्षोभ के साथ ट्रफ लाइन विकसित हुई है, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नम हवाओं का प्रवाह बना हुआ है, जिसकी वजह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं. उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटों के दौरान आम जनमानस को गर्मी से राहत मिलेगी. कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी तक हो सकती है. इस बीच, मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.4 रहा, जाकि सामान्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा.

