ABC News: मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा एक बार फिर तेलुगु अभिनेत्री श्रीलीला के साथ अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. तिलक ने आईपीएल 2026 में 12 मैचों में 326 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. उनका औसत 33.60 और स्ट्राइक रेट 162.31 का रहा है. इन सबके बीच डेटिंग को लेकर भी अब तिलक की चर्चा हो रही है.

सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर के चर्चे जोरों से चल रहे हैं. हालांकि, तिलक और श्रीलीला दोनों ने ही इन अफवाहों पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन इंटरनेट यूजर्स ने वायरल हुए इस पल को दोनों के बारे में चल रही गॉसिप से जोड़ दिया है और अब लोगों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम, रेडिट और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर श्रीलीला और तिलक के रिश्ते की अफवाहें फैल रही हैं. भले ही दोनों ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन फैंस दोनों की हर मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं और अब यही अफवाह उड़ रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

अभी ये सिर्फ अफवाह है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि क्या ये सच निकलती है या फिर बस झूठ है. बता दें कि ये अफवाह तब शुरू हुई थी जब सूर्यकुमार यादव और तिलक का एक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक हेडफोन पहने होटल की लॉबी से गुजर रहे हैं और सूर्यकुमार उन्हें चिढ़ाते हुए कह रहे हैं कि वे प्यार में हैं, लेकिन उस वक्त सूर्यकुमार ने किसी का नाम नहीं लिया. हालांकि, कई फैंस ने उन्हें श्रीलीला से जोड़ दिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिससे डेटिंग की अफवाहें और भी बढ़ गईं.

बता दें कि इसके पहले भी दोनों को लेकर ऐसी चर्चा सुनने में आ चुकी है. वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि इन अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब श्रीलीला की मां डा. स्वर्णलता को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान स्टैंड्स में देखा गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने दोनों के बीच संबंध होने के कयास लगाने शुरू कर दिए. चर्चा तब और बढ़ गई जब यह दावा किया गया कि श्रीलीला की टीम के किसी सदस्य को ‘तिलक’ नाम की जर्सी पहने देखा गया था.

