ABC News: कानपुर मेें जेठ के महीने में सूरज की तपन जारी है. सोमवार को सुबह से निकली तेज धूप ने हर किसी को बेहाल कर दिया. दोपहर तक तो कानपुर की अधिकतर सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा. जो लोग सड़क पर निकले, वह भी धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से बेेहाल नजर आए.

सोमवार को कानपुर का पारा और ज्यादा बढ़ा हुआ नजर आया. सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ो के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा,जोकि सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 27.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा. धूप की तपिश से वातावरण में नमी का प्रतिशत भी घटकर 22 तक रह गया. मौसम विभाग ने 20 मई तक हीट वेव जारी रहने का अनुमान जताया है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बहुत जरूरी नहीं है तो सुबह 11 बजे के बाद और दोपहर तीन बजे तक सड़कों पर निकलने से बचा जाए. अगर निकलना जरूरी है तो धूप से बचने के सारे इंतजाम करने के साथ ही पर्याप्त पानी पीकर निकला जाए और पानी आदि अपने साथ रखना भी जरूरी बताया.
