ABC News: गुजैनी थानाक्षेत्र के फत्तेपुर गांव में चोरों एक घर की दीवार में सेंध लगाकर करीब 21 लाख की नकदी और जेवरात आदि पार कर लिए. सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो उन्हें घटना का पता लगा.
बताया जा रहा है कि गुजैनी गांव में रहने वाले परिवार में शुक्रवार जब लोग सोकर उठे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी ज्यादा शोरगुल मचने पर घर के अंदर सो रहा युवक उठा और अंदर से कुंडी खोली, इसके बाद जब सभी लोग घर के अंदर गए तो होश उड़ गए. यहां पर एक कच्ची दीवार में चोर सेंध लगाकर पहले घर के अंदर आए, और फिर घर का दरवाजा अंदर से बंद कर जिन दो बक्सों में नकदी और जेवरात रखे थे, उसे उठाकर बाहर चले गए.
गर्मी की वजह से यहां पर रखी पानी की बाल्टी भी चोर ले गए और इसके बाद बाहर के एरिया में आराम से पानी के बाद चोरों ने बक्सों के ताले तोड़े और उसमें रखी नकदी और जेवरात पार कर दिए. परिवार वालों का कहना है कि बीती 21 अप्रैल को घर में शादी थी, तो महिलाओं के जेवर आदि बक्से में रखे थे.
वारदात में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका जताई गई है, क्योंकि जहां पर सेंध लगाई गई, वह दीवार कच्ची थी. परिवार वालों का कहना है कि चोरों को यह भलीभांति मालूम था कि कहां पर दीवार कच्ची थी और किन बक्सों में नकदी जेवरात रखे हैं. घटना के समय पूरा परिवार बाहर टीनशेड के नीचे सो रहा था.

