ABC News: कानपुर में अवैध प्लॉटिंग को नेस्तनाबूद करने के अभियान में सोमवार को केडीए अधिकारियों ने प्राधिकरण की मथुरापुर योजना के पीछे नर्वल के सकरापुर में अभियान चलाया. इस दौरान यहां पर आराजी संख्या-109, 122 में विशाल, लल्लू और अन्य की तरफ से 48 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया.

बताया गया कि यहां पर केडीए से बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लॉटिंग को किया जा रहा था. इस दौरान पूरी योजना में विकसित रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, इन्ट्रीगेट आदि दो बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिए गए. केडीए के ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि इसके अलावा मौजा रमईपुर में कैलाश लखवानी और अन्य की तरफ से आराजी संख्या 1557, 1530, 1539, 1540, 1541, 1544, 1546, 1551 में 18 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही है. वहीं, उरियारा के पास इन्दिरा नगर फेज-1 में कैलाश लखवानी द्वारा 35 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही है, जिसे नोटिस दिया गया है, जल्द ही यहां पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी.

