ABC News: एमएसएमई मंत्री बनने के बाद पहली बार कानपुर आए भूपेंद्र चौधरी में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में एमएसएमई मंत्री ने विभाग की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का ब्लूप्रिंट जाना और युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में जोड़ने को लेकर वर्तमान में क्या उपाय किए जा रहे हैं, इसके बारे में भी जाना.
इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने श्रमिकों के असंतोष, वेतन वृद्धि को लेकर हो रहे प्रदर्शनों पर कहा कि निगेटिव एजेंडे के जरिए कुछ लोग उन्हें भड़कानें का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के संपर्क में है, उनके मुद्दों का सहमति के आधार पर समाधान किया जाएगा. इस दौरान अखिलेश के सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के बयान पर उन्होंने पीडीए को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बताते हुए कहा कि सरकार बनने पर इनका चरित्र क्या होता है, यह सब जानते हैं. एमएसएमई उद्योगों को यूपी की ग्रोथ का इंजन बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में 90 लाख से ज्यादा इकाईयों में तीन करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं. भविष्य में रोजगार परक योजनाएं लगाकर युवाओं को स्वरोजगार से ज्यादा से ज्यादा जोड़ जागएा. छोटी छोटी इकाइयों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाया जाएगा.

