ABC News: समाजवादी अधिवक्ता सभा में कानपुर के मुकेश यादव को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है. समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने मुकेश यादव को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है.

नौबस्ता के चंदीपुरवा निवासी मुकेश यादव पेशे से अधिवक्ता हैं और लंबे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय हैं. समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुकेश यादव से अपेक्षा की है कि वह पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को अधिक सुदृढ़ एवं गतिशील बनाएंगे.

