ABC News: सोशल मीडिया पर सेलेब्स की अफवाहों का बाजार गर्म रहना कोई नई बात नहीं है. अक्सर किसी भी वीडियो या फोटो का एक छोटा सा हिस्सा काटकर उसे एक अलग ही रंग दे दिया जाता है. ऐसा ही कुछ इस बार बॉलीवुड की एवरग्रीन जोड़ी अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के साथ हुआ है. माधुरी दीक्षित को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित की एक वीडियो वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि माधुरी दीक्षित ने अपने पुराने को स्टार और अच्छे दोस्त अनिल कपूर को नजरअंदाज कर डाला है. दरअसल एक इवेंट में माधुरी दीक्षित की मुलाकात अनिल कपूर से हुई थी. अनिल कपूर से बात करने की बजाय माधुरी दीक्षित ने उनको नजरअंदाज करने में समझदारी समझी. वीडियो में माधुरी दीक्षित अनिल कपूर की जगह मीडिया को भाव देती नजर आ रही हैं. अनिल कपूर से बात करने की बजाय माधुरी दीक्षित अपने बाल ठीक करते हुए आगे निकल गईं. माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर को जरा सा भी भाव नहीं दिया. अब सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग समझने की कोशिश कर रहे हैं कि माधुरी दीक्षित ने आखिर अनिल कपूर को क्यों नजरअंदाज किया है. क्या माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के बीच अब वो पुरानी वाली दोस्ती ही नहीं है. अब लोग ‘मां-बहन’ स्टार से ही ये सवाल कर रहे हैं. हालांकि केवल माधुरी दीक्षित ही इस सवाल का जवाब दे सकते हैं. जब माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर को नजरअंदाज किया तो वो भी उनके पीछे नहीं गए. हालांकि इस दौरान माधुरी दीक्षित बहुत सुंदर लग रही थीं. हालांकि माधुरी दीक्षित ने अनिल कपूर के साथ आंख तक मिलाना जरूरी नहीं समझा. गौरतलब है कि इस समय माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘मां-बहन’ के जरिए गर्द उड़ा रखा है. फैंस को फिल्म ‘मां-बहन’ में माधुरी दीक्षित का किरदार बेहद पसंद आया है

