ABC News: दिग्गज एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में हैं. उनकी और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) की लव स्टोरी (Love Story) टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. दरअसल, रीना दत्त और किरण राव से अलग होने के बाद एक्टर काफी समय से बेंगलुरु की गौरी स्प्रैट के साथ लिव-इन में रह रहे थे, लेकिन अब वो अपने इस रिश्ते को एक नया नाम देने जा रहे हैं. ऐसी खबरें हैं कि, दोनों जल्द ही शादी के बंधन के बंधने जा रहे हैं और दोनों की शादी की तारीख भी तय हो चुकी हैं.

फिलहाल एक्टर ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने अपनी शादी डेट भी फाइनल कर ली है और अब वो अपने रिलेशनशिप को शादी का नाम देना चाहते हैं. सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं. बता दें, गौरी आमिर खान से 14 साल छोटी हैं और एक बच्चे की मां हैं. दोनों ने रेजिस्टर्ड शादी करने की सोची है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्तों के शामिल होने की चर्चाएं हैं. सूत्रों ने बताया कि दोनों अपने रिश्ते को अब शादी का नाम देना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘दोनों अब एक सेक्योर जगह हैं और अपनी बॉन्ड को सेलिब्रेट करना चाहते हैं. दोनों ने पहले ही अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं, इसमें परिवार के लोगों का साथ करीबी दोस्त शामिल होंगे.’ शादी का कार्यक्रम आमिर खान के घर पर ही रखा जाएगा. अभी कोई भी बड़ा उत्सव प्लान नहीं किया गया है. अभी गेस्ट लिस्ट भी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुई है. इंडस्ट्री में चर्चाएं हैं कि उनकी शादी में शाहरुख खान और सलमान खान शिरकत करेंगे. अगर आमिर और गौरी के रिश्ते की बात करें तो आमिर ने पहले कई बार कहा कि वो दोनों काफी करीब हैं और एक छत के नीचे लिव इन में रह रहे हैं. आमिर ने ये भी कहा था कि उन्हें इस रिश्ते को नाम देने के लिए शादी की जरूरत नहीं है क्योंकि वो अपने दिमाग में पहले से ही शादीशुदा हैं.

आमिर खान की पहली दो शादियां
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में हुई थी और दूसरी शादी उन्होंने 2005 में किरण राव से की. दोनों के साथ उन्होंने एक दशक से ज्यादा लंबा वक्त गुजारा और फिर अलग होने का फैसला कर लिया. पहली शादी से आमिर खान के दो बच्चे हैं, जुनौद खान और आयरा खान, दूसरी शादी से एक बेटा है आजाद खान.

कौन हैं गौरी स्प्रैट?
आमिर खान ने पहली बार गौरी को इंट्रोड्यूस कराते हुए ही बताया था कि वो उन्हें 20 सालों से जानते हैं, लेकिन उनका रिश्ता दो सालों में ही बना है. गौरी, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़ी रहीं. वो बैंग्लोर की रहने वाली हैं. पिछली शादी से उनका एक सात साल का बेटा है. वो फिलिप स्प्रैट की पोती हैं, जो ब्रिटेन पैदा हुए कम्यूनिस्ट थे. 1920 मे वो भारत आए और भारत के स्वतंत्रता संग्राम का भी हिस्सा बने. आमिर ने बताया था कि गौरी और उनके रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल गई है.

