ABC News: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी हाल ही में रिलीज हुई फ़िल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं. नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ऐसे में सामंथा को अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरू और टीम के सदस्यों के साथ फ़िल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए देखा गया. इस दौरान के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. साथ ही यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं. दरअसल, ‘मां इंटी बंगारम’ का सक्सेस सेलिब्रेशन किया गया. सामंथा रुथ प्रभु भी इस केक कटिंग सेलिब्रेशन में पहुंचीं. इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इसमें उनका लुक कुछ ऐसा दिखा, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें शुरू हो गई. फोटोज में एक्ट्रेस को स्काई ब्लू टी-शर्ट और ब्लू जीन्स में देखा गया.

तस्वीरों में एक्ट्रेस का हल्का बेबी बंप दिखने का दावा किया गया, जिसके बाद सामंथा के प्रेग्नेंसी की चर्चा शुरू हो गई. सामंथा रुथ प्रभु की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आने के बाद लोग काफी रिएक्शन्स दे रहे हैं. कमेंट्स में लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मैं सामंथा के लिए काफी खुश हूं.’ दूसरे ने संशय जताते हुए लिखा, ‘एआई तो नहीं है.’ वहीं, कुछ लोगों ने तंज कसते हुए नागा चैतन्य को विश किया. इसके साथ ही कई यूजर्स ने आशंका जताते हुए लिखा कि ये वेट गेन भी हो सकता है. हालांकि, इस मामले को लेकर अभी तक एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है और ना ही प्रेग्नेंसी को लेकर उनकी या फिर राज की ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

साल 2025 में हुई थी शादी
गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु ने पिछले साल राज निदिमोरू से दूसरी शादी की थी. कपल ने निजी समारोह में सात फेरे लिए थे. सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस ने फैंस को हैरान कर दिया था. कपल ने 1 दिसंबर, 2025 को फेरे लिए थे. सामंथा और राज दोनों ही तलाकशुदा हैं. उनकी ये दूसरी शादी थी. आपको बता दें कि इसके पहले सामंथा ने नागा चैतन्य से शादी की थी. दोनों ने साल 2017 में गोवा में ग्रैंड वेडिंग की थी. हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा लंबा टिक नहीं पाया. कपल ने 2 अक्तूबर, 2021 में सोशल मीडिया पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर अलग होने का ऐलान कर दिया था.

