ABC News: कलक्टरगंज थानाक्षेत्र स्थित सूर्या होटल में शनिवार को प्रेमी-प्रेमिका ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. होटल कर्मियों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. पुलिस के मुताबिक, युवक फतेहपुर और जबकि युवती उन्नाव की रहने वाली है.
दोनों की उम्र तकरीबन 33 साल बतायी गई है. पुलिस ने जब होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो सामने आया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों होटल पहुंचे, उसके बाद से उनके रूम का दरवाजा लगातार बंद रहा. होटल कर्मियों को जब कुछ शक हुआ तो दरवाजा खटखटाया. किसी प्रकार की प्रतिक्रिया न होने पर पुलिस को सूचना दी गई.
सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसीपी कलक्टरगंज आनंद ओझा मौके पर पहुंचे और शवों को उर्सला अस्पताल की मोर्चुरी में भिजवाकर परिजनों को जानकारी दी. एसीपी ने बताया कि मृतक की पहचान फतेहपुर निवासी दिग्विजय सिंह व मृतका की पहचान उन्नाव निवासी शिवांगी तिवारी के रूप में हुई है.

