ABC News: जूही राखी मंडी में सोमवार सुबह कबाड़ गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग ने बगल में स्थित बांस के कारखाने और प्लास्टिक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह काफी ज्यादा भयावह हो गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
आग से यहां पर लाखों के नुकसान की बात कही गई है. राखी मंडी में रहने वाले लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई., जब तक वह लोग कुछ समझते, तब तक आग की चिंगारियां बगल में स्थित बांस के गोदाम में गिरी, जिससे वहां भी आग भड़ग उठी.
इसके बाद आग ने बगल में स्थित प्लास्टिक गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया. जिससे आग काफी ज्यादा भयावह हो गई. स्थानीय निवासियों ने यहां पर सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने की कोशिश की तो लाइट चली गई, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई.
इसके बाद विभिन्न फायर स्टेशनों से दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आग की वजह से लाखों के नुकसान की बात कही गई है.

