Author: suniltiwari

ABC News: चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में सोमवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया. यहां पर पीएसी पुल के पास स्थित एक शिक्षक के घर में घुसे तीन शातिर बदमाशों ने तमंचे के बल पर गृहस्वामिनी और उनके बेटे को बंधक बना लिया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने यहां पर गन प्वॉइंट पर परिवार के लोगों को रखकर लाखों रूपए की नकदी और सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए. बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़ित परिवार ने जब शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोगों को घटना का पता…

Read More

ABC News: कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड मर्चेंट नेवी ऑफिसर से 1.24 करोड़ रूपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर 19 अलग-अलग बार में कुल एक करोड़ 24 लाख रूपए ट्रांसफर करा लिए. पीड़ित की शिकायत पर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस अब तक 24 लाख रूपए बचाने में कामयाब हो पायी है. पुलिस आयुक्त ने बताया कि​ रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर के दोनेां बेटो अमेरिका में रहते हैं. पीड़ित 72 वर्षीय बुजुर्ग मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड सेकेंड इंजीनियर पद से रिटायर्ड हैं और तिलक नगर इलाके में पत्नी…

Read More

ABC News: वार्डों में विकास कार्य न होने से परेशान नगर निगम के जोन एक के अधिशाषी अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सभी दलों के पार्षदों के मुद्दे पर नगर निगम में ह़ड़कंप मचा है. सोमवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम मुख्यालय में इसको लेकर पंचायत लगाई. जिसमें धरना देने वाले सभी दलों के पार्षदों के साथ नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, चीफ इंजीनियर सैयद फरीद अख्तर जैदी, जोन के जोनल अधिकारी, अधिशाषी अभियंता समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए. बैठक में पार्षदों ने एक सुर से फाइलें गायब होने, वार्डों में विकास कार्य न होने के आरोप लगाए.…

Read More

ABC News: अरौल थानाक्षेत्र के मकनपुर कस्बे में चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए एक साथ चार दुकानों में चोरी का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि बदमाशेां ने मोबाइल, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक और कपड़े की दुकानों के शटर और ताले तोड़कर उन्हें अपना निशाना बनाया. इतना ही नहीं, बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि किसी के आने-जाने की आहट मिलते ही चोर मौके से फरार हो गए. जिससे वे कोई सामान चोरी नहीं कर सके. रविवार सुबह दुकानदार जब बाजार पहुंचे तो चार दुकानों के शटर और ताले टूटे मिले. इसकी जानकारी…

Read More

ABC News: कानपुर में सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए लागू हुए रूट डायवर्जन का सबसे ज्यादा असर रामादेवी- नौबस्ता फ्लाईओवर पर देखने को मिला. देर रात से भारी वाहनों की इंट्री पर प्रतिबंध का असर रविवार को देखने को मिला. इसकी वजह से नौबस्ता से रामादेवी जाने वाले फ्लाईओवर पर भीषण जाम देखा गया. रामादेवी से नौबस्ता तक सैकड़ों ट्रकों के पहिए थम गए. वहीं, जाम में ट्रकों के बीच में जो कारें फंस गईं, उसके अंदर बैठे लोग भी भीषण गर्मी से बिलबिला गए. भारी वाहनों पर प्रतिबंध की वजह से रामादेवी से नौबस्ता तक ट्रकों की…

Read More

ABC News: कानपुर नगर निगम में अधिकारियों और पार्षदों के बीच चल रहा द्वंद एक बार फिर सामने आ गया. नगर​ निगम के जोन एक कार्यालय में उस समय हंगामा खड़े हो गए जब यहां पर वार्ता करने पहुंचे पार्षदों से पहले अधिशाषी अभियंता मौके से चले गए. इसके बाद आक्रोशित पार्षद अधिशाषी अभियंता के कार्यालय में धरने पर बैठ गए. इस धरने में भाजपा, सपा, कांग्रेस निर्दलीय सभी पार्षद शामिल रहे. इसकी सूचना जब विधायक अमिताभ बाजपेयी को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए और पार्षदों के समर्थन में वहीं जमीन पर बैठ गए. पार्षदों ने आरोप…

Read More

ABC News: कानपुर में डीएम के निर्देश पर एफडीए विभाग लगातार अभियान चला रहा है. शनिवार को एफडीए ने यहां पर सात दुकानों में जांच की. एफडीए अधिकारियों के अनुसार दलेलपुरवा में बॉम्बे बेकरी में निरीक्षण में गंदगी में केक का निर्माण होते मिला. यहां पर खाद्य कर्मी बिना हेड कैप, हैंड ग्लव्स और एप्रन के कार्य करते पाए गए. जबकि फूड हैंडलरों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं थे. वर्किंग एरिया में खाद्य पदार्थ बिखरे मिले, खाद्य एवं अखाद्य सामग्री एक साथ रखी हुई थी. इसके अलावा निर्माण स्थल पर कूड़े का जमाव पाया गया. प्रतिष्ठान के पास खाद्य…

Read More

ABC News: कानपुर में लगातार उफान पर आती गंगा अब चेतावनी बिंदु से तकरीबन सवा दो मीटर की दूरी पर रह गई हैं. गंगा के वेग को देखते हुए अटल घाट आदि जगहों पर स्नान बंद करा दिया गया है. इसके अलावा लगातार घाट पर नजर रखी जा रही हैं. सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 110.650 मीटर पर दर्ज किया गया. आपको बता दें कि शुक्लागंज गेज पर चेतावनी बिंदु 113 मीटर पर है. गंगा के चेतावनी बिंदु छूते हुए कटरी के चैनपुरवा गांव को सबसे पहले खाली कराया जाता है, इसके अलावा बैराज…

Read More

ABC News: नीट पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए बनाई गई हाई पावर टास्क फोर्स में शामिल आईआईटी मद्रास के निदेशक पर सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणी ने शिक्षाविदों में उबाल ला दिया है. आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी कामाकोटि को गो मूत्र विशेषज्ञ कहे जाने पर एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के अध्यक्ष डाक्टर विनय पाठक ने ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के इस बयान से देश के वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों को गहरा आघात पहुँचा है. AIU अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि विद्वान और वैज्ञानिक किसी राजनीतिक दल के…

Read More

ABC News: कोतवाली थानाक्षेत्र के चौक सर्राफा स्थित धोबी मोहाल इलाके में बेजुबान जानवरों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक दिन पहले यहां पर पांच स्ट्रीट डॉग संदिग्ध अवस्था में मृत मिले थे, उसके बाद शुक्रवार को उसी जगह पर एक सांड़ की मौत हो गई. दो दिनों में बेजुबानों की मौत ने स्थानीय निवासियों को आक्रोश में भर दिया. स्थानीय लोगों ने यहां पर हंगामा भी किया. गौरतलब हो कि एक दिन पहले धोबी मोहाल में बीते पांच स्ट्रीट डॉग्स की मौत हो गई थी. आशंका जताई जा रही थी कि इन्हें जहर देकर मारा गया…

Read More

ABC News: कानपुर में पार्षद और ठेकेदारों का गठजोड़ स्थानीय जनता को दर्द दे रहा है. बारिश के मौसम के बाद भी साउथ सिटी के बर्रा चार में नाले के लिए खुदाई शुरू कर दी गई. स्थानीय लोगों ने जब विरोध किया तो आरोप है कि यहां पर पार्षद ने काम बंद करा दिया. घरों के सामने खाई खुदने के बाद अब स्थानीय लोग परेशान हैं और पार्षद पर मनमानी करने के आरोप लगा रहे हैं. बर्रा चार में रहने वाले सीमा त्रिपाठी ने बताया कि 15 जुलाई को यहां पर खुदाई का काम शुरू किया गया, जिसको लेकर उन…

Read More

ABC News: सेलिब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक और लग्जरी प्रॉपर्टी जोड़ ली है. दोनों ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस कपल ने अंधेरी वेस्ट स्थित प्रीमियम गोदरेज स्काईशोर रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में 2,644 वर्ग फुट का फ्लैट 18.29 करोड़ रुपये में खरीदा है. खबरों के अनुसार, आलीशान अपार्टमेंट के साथ 316 वर्ग फुट का अतिरिक्त एक्सक्लूसिव एरिया और तीन डेडिकेटेड पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं. विराट कोहली के सबसे चर्चित रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट में से एक था मुंबई के पॉश इलाके…

Read More

ABC News: लोकसभा में बुधवार (28 जुलाई) को एंटी पेपर लीक विधेय ध्वनि मत से पारित हो गया. हालांकि, इस दौरान सदन में भारी हंगामा देखने को मिला. इसके कुछ देर बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के इंदिरा भवन में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया. राहुल गांधी ने इस दौरान कई बातों को रखा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया. उन्होंने मुझे बताया कि मैंने अमित शाह पर कुछ बोला, मैनें कहा कि जो भी छात्रों के साथ बर्बरता की…

Read More

ABC News: कानपुर में सड़क धंसने का सिलसिला लगातार जारी है. अब कंपनी बाग चौराहे पर अचानक से सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे यहां पर बड़ा गड्ढा हो गया. सड़क धंसने के बाद यहां पर बैरीकेडिंग लगाकर राहगीरों को सचेत किया गया. बताया जा रहा है कि यहां पर जमीन के अंदर से जा रही मुख्य सीवर लाइन करीब डेढ मीटर तक टूट गई है. जलकल विभाग की टीम ने यहां पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि रावतपुर से सीसामऊ, वीआईपी रोड होते हुए जाजमऊ की ओर जाने वाली मुख्य सीवर…

Read More

ABC News: हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के बख्तौरीपुरवा में रिटायर्ड पीएसी के बंद मकान में ताला तोड़कर चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सारा माल बरामद करने का दावा किया है. डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घटना के वक्त रिटायर्ड पीएसी जवान के बेटे और बहू घर से कुछ दूरी पर उनके खाली प्लॉट में बंधे जानवरों को खाना देने गए थे, उसी समय दोनोें शातिर यहां से निकले और मौका देखकर पहले मेन गेट फिर अंदर जाकर कमरे…

Read More

ABC News: पहाड़ों पर हो रही बारिश और सहायक नदियों से लगातार आ रहे पानी की वजह से कानपुर में उफान मारता गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 200 सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई है. सोमवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से करीब दो मीटर नीचे पर रहा. सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गंगा बैराज की अपस्ट्रीम पर सुबह के समय जलस्तर 113.040 मीटर, डाउन स्ट्रीम पर 112.340 मीटर पर रहा, जबकि शुक्लागंज गेज पर जलस्तर 111.002 मीटर पर रहा. शुक्लागंज की तरफ चेतावनी बिंदु 113 मीटर…

Read More

ABC News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक पर कल कठोर कानून लाएंगे. उन्होंने बताया कि नंदन नीलेकणी की अगुवाई में हाई पावर टास्क फोर्स बनेगी. पीएम ने ये वीडियो भी मोबाइल से सेल्फी कैमरे से रिकॉर्ड किया है. पीएम ने कहा कि फ्रेंड्स विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भारत सरकार लगातार अनेक कदम उठा रही है. जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया. वे जेलों में सड़ रहे हैं. हमने फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं. हम कल पार्टियामेंट के अंदर भी कठोर कानून प्रावधानों…

Read More

ABC News: टीवी जगत के सबसे चहेते कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (TejRan) एक बार फिर अपनी केमिस्ट्री से इंटरनेट पर छा गए हैं. हाल ही में करण ने अपने मॉरीशस वेकेशन का एक ट्रैवल व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने रोमांटिक पलों को शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इन तस्वीरों और वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है. एक्टर करण कुंद्रा ने हाल ही में अपनी इस शानदार ट्रिप का एक ट्रैवल व्लॉग सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसमें कपल रोमांटिक अंदाज में एडवेंचर करता नजर आ…

Read More

ABC News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ के प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित गांव ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी आधारशिला हैं. भारत को विकसित बनाने की यात्रा लगातार जारी है और इस महान संकल्प में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब देश का युवा जमीन से जुड़ता है, तो विकसित भारत का सपना और भी व्यापक हो जाता है. इससे युवाओं के मन में देश के लिए जीने और…

Read More

ABC News: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच जारी है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. अभिषेक शर्मा ने बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो इस सीरीज में लगातार तीसरी बार फ्लॉप साबित हुए. अभिषेक सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वो इस सीरीज में एक बार भी दहाई का आंकड़ा क्रॉस नहीं कर सके. उससे भी हैरानी की बात ये है कि अभिषेक शर्मा तीनों मैचों में एक ही गेंदबाज का शिकार बने. जिम्बाब्वे के स्टार तेज गेंदबाज…

Read More