ABC News: सेलिब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक और लग्जरी प्रॉपर्टी जोड़ ली है. दोनों ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस कपल ने अंधेरी वेस्ट स्थित प्रीमियम गोदरेज स्काईशोर रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में 2,644 वर्ग फुट का फ्लैट 18.29 करोड़ रुपये में खरीदा है.

खबरों के अनुसार, आलीशान अपार्टमेंट के साथ 316 वर्ग फुट का अतिरिक्त एक्सक्लूसिव एरिया और तीन डेडिकेटेड पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं. विराट कोहली के सबसे चर्चित रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट में से एक था मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में सी-फेसिंग वाला एक लग्जरी अपार्टमेंट. खबरों के मुताबिक, क्रिकेटर ने साल 2016 में 35वीं मंजिल पर 7,171 स्क्वायर फीट का एक चार बेडरूम वाला घर लगभग 34 करोड़ रुपये में बुक किया था. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाद में विराट ने बुकिंग कैंसिल करने का फैसला किया. उनके इस फैसले के बाद यह प्रॉपर्टी रियल एस्टेट की उन सबसे चर्चित डील्स में से एक बन गई, जो आखिरकार पूरी नहीं हो पाईं.

अब नया खरीदा गया अपार्टमेंट विराट और अनुष्का के बढ़ते पोर्टफोलियो में एक और नाम है. उनके पास पहले से ही मुंबई, गुरुग्राम और अलीबाग में शानदार प्रॉपर्टीज हैं. इस कपल ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार प्रीमियम रियल एस्टेट में निवेश किया है. विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी रचाई. कपल ने इटली में निजी समारोह में शादी की थी. विराट और अनुष्का के दो बच्चे- बेटी वामिका और बेटा अकाय हैं.

