ABC News: कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने दावा किया है कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा के साथ सीट शेयरिंग पर सकारात्मक बातचीत चल रही है. जाजमऊ पुल पर स्वागत के दौरान उन्होंने कहा कि सपा के साथ जो बैठकें चल रही हैं, वह सफलता की दिशा में चल रही हैं.
#कानपुर ➡️ कानपुर में आराधना मिश्रा का स्वागत। ➡️ जाजमऊ पुल पर जुटे कांग्रेसी। ➡️ कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। ➡️ स्वागत में लगे बैनर रहे चर्चा में। ➡️ झांसी के लिए रवाना हुईं आराधना मिश्रा। #Kanpur @INCIndia @aradhanam7000 #UPNews #abcnewsmedia https://t.co/jVvDPUI6VR
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) November 18, 2026
उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी ही इंडी गठबंधन को मजबूत करने केे लिए आगे की रणनीति तय करेंगे. सीट शेयरिंग पर सकारात्मक बातचीत जारी है, इसको और आगे ले जाया जा रहा है. मथुरा में बीजेपी के मंथन शिविर को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के पास धर्म की राजनीति के अलावा कुछ नहीं है. राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला उठाते हुए कहा कि यह लोग आस्था के नाम पर वोट तो मांग लेते हैं लेकिन प्रभु श्री राम के चढ़ावे की रक्षा नहीं कर पाते, बेरोजगार नौजवानों पर नौकररी मांगे जाने के नाम पर लाठी चलाई जाती है. महंगाई, बेरोजगारी पर बेीजेपी मौन है, वह हर विषय पर फेल हो चुकी है, इसलिए धर्म की राजनीति का सहारा ले रही है.

